पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज में बीजेपी के आयोजन पर जताई नाराजगी, लिखी चिट्ठी
Sanjay Gupta | Apr 20, 2026, 23:21 IST
digvijaya singh
Indore:डेली कॉलेज में अभी संविधान संशोधन को लेकर विवाद चल ही रहा है कि अब वहां बीजेपी के आयोजन पर बवाल शुरू हो गया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस मामले में डेली कॉलेज बोर्ड को पत्र लिखा है।
डेली कॉलेज बोर्ड के संरक्षक और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बोर्ड प्रेसीडेंट को चार पन्नों का तीखा पत्र लिखा है। इसमें कॉलेज परिसर में बार-बार हो रहे राजनीतिक आयोजनों पर गहरी आपत्ति जताई है। खासकर यहां हो रहे बीजेपी, संघ और उनसे जुड़े संगठनों के आयोजनों पर आपत्ति ली है।
पत्र में लिखा है कि संस्थान के परिसर, नाम और प्रतिष्ठा का उपयोग बीजेपी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा उनसे जुड़े संगठनों के कार्यक्रमों के लिए किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक है। इससे संस्थान की निष्पक्षता, गरिमा एवं स्वतंत्र पहचान को गंभीर क्षति पहुंची है। इसकी 140 साल पुरानी गौरवशाली पंरपरा रही है। ऐसी संस्था को किसी भी प्रकार के राजनीतिक या वैचारिक कार्यक्रमों का मंच बनाना पूरी तरह अनुचित है।
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि हाल के समय में कई अवसरों पर कॉलेज परिसर राजनीतिक कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ दिखाई दिया है। इससे यह धारणा बन रही है कि संस्थान को एक विशेष राजनीतिक विचारधारा के कार्यक्रमों के लिए उपयोग किया जा रहा है। सिंह ने सितंबर 2025, 4 अक्टूबर 2025, 1 फरवरी 2026 तथा 22 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अब एक चिंताजनक पैटर्न का रूप ले चुकी हैं।
![digvijaya singh]()
सिंह ने यह भी कहा कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई भी कार्यक्रम डेली कॉलेज परिसर में आयोजित नहीं किया गया था। ऐसी संस्थाओं को दलगत राजनीति से ऊपर रखा जाना आवश्यक है।
दिग्विजय ने कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स से मांग की है कि वे तत्काल स्पष्ट करें कि किन परिस्थितियों में ऐसे कार्यक्रमों की अनुमति दी गई। क्या स्वीकृतियां प्रदान की गईं तथा क्या इस संबंध में कोई नीति मौजूद है। साथ ही, उन्होंने यह भी पूछा है कि हाल के वर्षों में ऐसे कितने कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एवं संबंधित प्राधिकरणों से मांग की है कि वे तुरंत एक स्पष्ट नीति जारी करें, जिसमें कॉलेज परिसर को किसी भी राजनीतिक या वैचारिक कार्यक्रम के लिए उपयोग करने पर प्रतिबंध हो।
बीजेपी का 22 अप्रैल को डेली कॉलेज में बीजेपी का सात राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के प्रशिक्षण वर्ग होना है। इसके लिए 18 अप्रैल को सांसद शंकर लालवानी, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित 15 से ज्यादा नेताओं ने दौरा किया था।
वहीं सोमवार 20 अप्रैल को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने वहां बीजेपी की बैठक में भी भागीदारी की। यहां कई नेताओं के साथ बीजेपी की बैठक हुई।
डेली कॉलेज में हंगामा क्यों? संविधान संशोधन के शब्द Preferably ने ODA के अस्तित्व को ही दी चुनौती
डेली कॉलेज को 1.5 करोड़ डायवर्शन टैक्स पर राहत नहीं, याचिका खारिज, पिंटू को स्टे
डेली कॉलेज भरेगा 1.5 करोड़ डायवर्सन टैक्स, पिंटू छाबड़ा को वसूली नोटिस गलत, हाईकोर्ट से स्टे
इंदौर के डेली कॉलेज प्रंबधन और मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस
पूर्व सीएम ने यह लिखा है पत्र पर
संस्थान को एक विशेष राजनीतिक विचारधार के लिए दे रहे
digvijaya singh
मैं सीएम था तब कोई आयोजन नहीं किया
बोर्ड से की दिग्गी ने यह मांग
बीजेपी का 22 अप्रैल को कार्यकर्ता प्रशिक्षण आयोजन
डेली कॉलेज में 22 अप्रैल को आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के 7 राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस दौरान इंदौर भाजपा महानगर के नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, विधायक श्री गोलू शुक्ला जी, श्री भारत पारख जी,
1/2 pic.twitter.com/S6JEXw5JbU
— Shankar Lalwani - #IndoreAhead (@iShankarLalwani) April 18, 2026
आज इंदौर के डेली कॉलेज में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में सहभागिता करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर संगठन के आगामी प्रकल्पों को लेकर साथियों के साथ सार्थक विचार-विमर्श हुआ, जिसमें रूपरेखा निर्धारित की गई।
बैठक में नगर भाजपा अध्यक्ष श्री @SumitMishraBJP… pic.twitter.com/rzhY8NO7kp
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) April 20, 2026
ये खबरें भी पढ़ें...
डेली कॉलेज को 1.5 करोड़ डायवर्शन टैक्स पर राहत नहीं, याचिका खारिज, पिंटू को स्टे
डेली कॉलेज भरेगा 1.5 करोड़ डायवर्सन टैक्स, पिंटू छाबड़ा को वसूली नोटिस गलत, हाईकोर्ट से स्टे
इंदौर के डेली कॉलेज प्रंबधन और मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा को जिला प्रशासन ने थमाया नोटिस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari