6155ab7c-67f
सिंहस्थ के लिए चलेंगी सौ से ज्यादा अतिरिक्त ट्रेनें, रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने बताई प्लानिंग
Sanjay Gupta | Updated:
सिंहस्थ के लिए चलेंगी सौ से ज्यादा अतिरिक्त ट्रेनें
सिंहस्थ को लेकर सभी विभागों की तैयारियां तेज हैं। इसी कड़ी में रेलवे भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। रविवार, 06 सितंबर को तैयारियों की जानकारी लेने के लिए रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार इंदौर पहुंचे।
इंदौर में रेलवे की सुविधाएं और बढ़ाने और उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारियां देखने के लिए रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार रविवार को इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद शंकर लालवानी और मंत्री तुलसीराम सिलावट से मुलाकात की। इनके द्वारा इंदौर की जरूरी ट्रेनों को लेकर मांगे रखी गईं। सतीश कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सिंहस्थ को लेकर हमारी प्लानिंग है कि 100 से 125 तक ट्रेनें चलाई जाएं। इसके लिए यार्ड पर भी काम हो रहा है। सतीश कुमार ने बताया कि यार्ड व्यवस्था होने से अतिरिक्त ट्रेनों को रोकने और चलाने में सुविधा हो जाती है। इस पर प्लानिंग जारी है। यह भी कोशिश रहेगी कि यात्रियों को अधिक किराया नहीं चुकाना पड़े। इंदौर से कनेक्टिविटी बढ़ाने पर पूरा जोर रहेगा।
शास्त्री ब्रिज के चौड़ीकरण के काम को लेकर सांसद लालवानी ने कहा कि जितनी उपलब्ध चौड़ाई है, इसी के तहत काम करेंगे। लेकिन यह अहम ब्रिज है और इसके बंद होने से काफी प्रभाव पड़ेगा, इसलिए यह विचार भी दिया है कि क्या विकल्प हो सकता है कि एक छोटा ब्रिज पहले बना दिया जाए। इस पर प्लानिंग हो रही है। वहीं बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि इसे लेकर पहले हम निरीक्षण करेंगे और इस पर काम किया जाएगा। लेकिन चौड़ीकरण का काम सिंहस्थ के बाद करेंगे। वहीं ट्रेनों में लगातार सफाई को लेकर आ रही शिकायतों पर कुमार ने कहा कि इस पर नई प्लानिंग के तहत प्राथमिकता से काम हो रहा है। तीन ट्रेनों में जनरल कोच की भी पूरी सफाई की योजना लागू की है, जिस पर अच्छी प्रतिक्रिया आई है। पेस्ट कंट्रोल भी बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन भी अच्छी चल रही है और दुनिया की सबसे ताकतवर ट्रेनों में से एक है।
बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक वाले कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें चेहरे की पहचान और स्कैनिंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होंगी। उज्जैन सिंहस्थ 2028 में स्थायी निर्माण पर रोक, ढीले अफसरों पर भी दर्ज होगी FIR
उज्जैन सिंहस्थ से पहले पंडे-पुजारी और ड्राइवर सीखेंगे मेहमाननवाजी के गुर
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में ढिलाई, अधर में लटके 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स
उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान
सिंहस्थ के लिए इतनी ट्रेनें चलाएंगे
शास्त्री ब्रिज का भी होगा चौड़ीकरण
साफ-सफाई को लेकर चल रही नई प्लानिंग
स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने पर काम
ये खबरें भी पढ़िए...
उज्जैन सिंहस्थ से पहले पंडे-पुजारी और ड्राइवर सीखेंगे मेहमाननवाजी के गुर
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में ढिलाई, अधर में लटके 12 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स
उज्जैन सिंहस्थ से पहले फर्जी बाबाओं की होगी तलाशी, अखाड़ा परिषद में चलेगा कालनेमि अभियान
बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR
By Ashish Bhardwaj
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
By Atul Dwivedi
छत्तीसगढ़ की महिलाओं को मिलेगा 25 हजार तक लोन, बिना गारंटी शुरू कर सकेंगी अपना कारोबार, जानें नियम
By Umeshwari Baghel
पंचायत चुनाव में कांग्रेस को बहुमत, फिर भी 8 जिलों में फंसी जिला प्रमुख की कुर्सी, भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप, कैसे पलटेगी बाजी?
By Raghvendra Singh Rathore
छत्तीसगढ़ के 3 बड़े आयोगों में पद खाली, PSC भर्ती से प्रमोशन तक अटके, सरकार क्यों नहीं कर रही नियुक्ति?
By VINAY VERMA
कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर का कद नेहरू-गांधी परिवार से छोटा करने की कोशिश की, अरुण साव बोले, बाबा साहेब को नहीं दिया भारत रत्न
By Arun Tiwari
राजस्थान हाईकोर्ट बार चुनाव में बड़ी राहत, दो वकालतनामे जमा करने की अनिवार्य शर्त पर लगी रोक
By Mukesh Sharma