सोनम ने फरारी के लिए चुना राज की बहन का फतेहपुर गांव का घर, वहां से गाजीपुर का काशी ढाबा था 350 किलोमीटर
Vishwanath Singh | Jun 12, 2025, 12:11 IST
The Sootr
सूत्रों के मुताबिक मेघालय पुलिस की पूछताछ में सोनम और राज ने खुलासा किया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी। उसके बाद 25 और 26 मई को वह देवासनाका स्थित किराए के मकान पर रुकी थी।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिस के हाथ लग चुके हैं। पुलिस रिमांड में वे नई–नई जानकारियां दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसमें एक और नई जानकारी सामने आई है कि राज ने सोनम को कुछ दिन अंडरग्राउंड रखने के लिए फतेहपुर में रहने वाली अपनी बहन के घर भेज दिया था।
सूत्रों के मुताबिक मेघालय पुलिस की पूछताछ में सोनम और राज ने खुलासा किया है कि राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर आई थी। उसके बाद 25 और 26 मई को वह देवासनाका (इंदौर) स्थित किराए के मकान पर रुकी थी। फिर यहां से वह एक टैक्सी के जरिए गाजीपुर में राज की बहन के घर चले गई थी। इसके लिए उसने टैक्सी वाले को किराए के रूप में 30 हजार रुपए दिए थे।
इस दौरान 25 और 26 मई को सोनम इंदौर के देवासनाका वाले किराए के मकान में ठहरी थी। उसी दौरान राज भी सुबह कारखाने में देरी से पहुंचता था। इसकी जानकारी एचआर ने गोविंद को दी थी और बताया था कि राज पिछले कुछ दिनों से कारखाने में लेट आ रहा है। इसको लेकर गोविंद ने राज को फटकार भी लगाई थी। सूत्रों के मुताबिक ऐसी संभावना है कि राज उस दौरान सोनम से मिलने जाता था और फिर वहां से काम पर लौटने में उसे देर होती थी।
यह खबर भी पढ़ें...युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट सख्त: शिक्षकों को मिली 3 दिन की राहत
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के मुताबिक सोनम रघुवंशी की राज कुशवाह ने फरारी में मदद की है। इंदौर में रुकने के बाद सोनम उप्र में कानपुर के फतेहपुर में रहने वाली राज की बहन के घर में रुकी है और राज के रिश्तेदारों के साथ रही। उसकी तीन लोगों ने मदद की है। सोनम और राज ने पकड़े जाने पर अपहरण और लूटपाट का बैकअप प्लान भी तैयार कर रखा था।
यह खबर भी पढ़ें...खंडवा में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, 98 मकान जमींदोज, अभी इतने और मकानों पर होगी कार्रवाई
सूत्रों के मुातबिक राज और सोनम ने तो फरारी को लेकर प्लान बनाया था वह काफी सटीक था। प्लान के मुताबिक सोनम को राज के गांव में तब तक रुकना था, जब तक कि यह पुलिस कार्रवाई ठंडी ना हो जाए। उसके बाद मौका पाकर इंदौर से राज गाजीपुर पहुंचता और राज की बहन के गांव फतेहपुर से सोनम वहां पहुंच जाती। इसके लिए लिए दोनों ने बीच की कोई ऐसी लोकेशन को चुना, जहां पर कि दोनों आसानी से पहुंच सकें। बताते हैं कि हाईवे के इस ढ़ाबे पर ज्यादा चहल–पहल नहीं रहती है। इसी कारण से राज के साथियों ने जब इसकी रैकी की तो इसे अपने प्लान के मुताबिक उपयुक्त बताया था। हालांकि राज के पकड़े जाने से प्लान गड़बड़ा गया और फिर सोनम को प्लान बी एक्टिवेट करना पड़ा। उसी प्लान बी के तहत सोनम दो लोगों के साथ गाजीपुर के काशी ढ़ाबे पर पहुंच गई और यहां अपने अपहरण और लूटपाट की कहानी सुना दी।
भोपाल के 90 डिग्री टर्न वाले ब्रिज का उड़ा मजाक, PWD मंत्री राकेश सिंह को आना पड़ा बीच में
सूत्रों के मुताबिक सोनम को जब राज कुश्वाह और उसके साथियों के पकड़े जाने की खबर मिली तो उसे दो लोगों ने रात में ही गाजीपुर के काशी ढ़ाबे से कुछ पहले छोड़ दिया था। एक महिला ने सोनम को दो लोगों के साथ वाराणसी में देखा है। विपिन के मुताबिक मुझे आशंका है कि राज के अलावा भी नया किरदार है जो अभी तक सामने ही नहीं आया है।
🔴Sootrdhar Live | IMPACT: MPPSC को बदलनी पड़ी AP भर्ती-2024 की Answer Key| CG में ये कैसा पोषण आहार?
सोनम दो दिन देवासनाका वाले मकान में रुकी
राज कारखाने में लेट आता था तो गोविंद ने डांटा था
यह खबर भी पढ़ें...युक्तियुक्तकरण पर हाईकोर्ट सख्त: शिक्षकों को मिली 3 दिन की राहत
सोनम और राज के पास तैयार था बैकअप प्लान
यह खबर भी पढ़ें...खंडवा में चला मोहन सरकार का बुलडोजर, 98 मकान जमींदोज, अभी इतने और मकानों पर होगी कार्रवाई
महज 350 किलोमीटर ही था ढ़ाबा इसलिए चुना
भोपाल के 90 डिग्री टर्न वाले ब्रिज का उड़ा मजाक, PWD मंत्री राकेश सिंह को आना पड़ा बीच में
एक महिला ने वाराणसी में देखा था सोनम को
🔴Sootrdhar Live | IMPACT: MPPSC को बदलनी पड़ी AP भर्ती-2024 की Answer Key| CG में ये कैसा पोषण आहार?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman