इंदौर पुलिस ने पकड़ा गजब का क्रिकेट सट्टा, खुद की लीग बनाई और ऐप से किया सट्टा शुरू
Sanjay Gupta | May 29, 2025, 13:12 IST
INDORE IPL BETTING NEWS
इंदौर की राजेंद्रनगर पुलिस ने एक अनोखे क्रिकेट सट्टा मामले का पर्दाफाश किया है। आरोपियों ने अपनी खुद की महिला क्रिकेट लीग शुरू की और कॉलोनी के क्रिकेट ग्राउंड में मैच आयोजित किए, जिन पर सट्टा लगाया जाता था।
अभी तक आईपीएल पर क्रिकेट सट्टा, इंटरनेशनल मैच में क्रिकेट सट्टा यह सभी तो पकड़ाया था लेकिन अब इंदौर की राजेंद्रनगर पुलिस ने अजीबो गरीब तरह का क्रिकेट सट्टा पकड़ा है। इसमें आरोपियों ने खुद की महिला क्रिकेट लीग ही शुरू कर दी, कॉलोनी के क्रिकेट ग्राउंड में मैच शुरू कर दिए और उसी पर सट्टा भी।
![70727226-72b]()
सूचना मिलने पर सर्च वारंट प्राप्त कर कार्रवाई करते हुए ट्रेजर टाउन पर स्थित क्रिकेट टर्फ पर दबिश दी गई। मौके पर पाया गया कि मुखबिर की सूचना सही है। टर्फ विकेट पर महिलाओं का क्रिकेट मैच चल रहा था और इसका प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा था। मौके से सट्टा खिलाने वाले अनुराग पिता कृष्ण कुमार दलाल निवासी न्यू दिल्ली हाल निवास ट्रेजर बिहार को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अनुराग द्वारा स्वीकार किया कि वह और उसका दोस्त सिद्धार्थ राय जो कि दिल्ली में रहता है, यूट्यूब पर महिला क्रिकेट मैच का प्रसारण लाइव दिखाकर 1x ऐप के माध्यम से सट्टा खिलाते हैं।
खबर यह भी...इंदौर में मुंबई, यूके और केरल से लौटे 4 लोग CORONA पॉजिटिव, कलेक्टर बोले चिंता की कोई बात नहीं
मौके से सट्टा खिलाने वाली इलेक्ट्रॉनिक सामग्री दो सीपीयू मॉनिटर सहित दो बड़े कैमरे, रिकॉर्डिंग वाले मोबाइल, वाई-फाई कनेक्शन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं क्रिकेट खेलने का सामान तथा हिसाब किताब के रजिस्टर आदि आरोपी अनुराग से ज़प्त किए गए। आरोपी पर पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट की धारा 3/4 एवं धारा 49 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया एवं आरोपी अनुराग पर धारा 170, 126, 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर सहायक पुलिस आयुक्त कोर्ट में पेश किया गया। ऑनलाइन सट्टा संचालन के संबंध में यूट्यूब, प्ले स्टोर एवं टेलीग्राम साइट से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
खुद की क्रिकेट लीग, खुद का चैनल और सट्टा ऐप
70727226-72b
राजेंद्र नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ट्रेजर टाउन कॉलोनी में बीजलपुर के पास एक क्रिकेट टर्फ पर महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के मैच हो रहे हैं। इन्हें फीमेल इंडोर क्रिकेट लीग चैनल पर यूट्यूब पर लाइव किया जा रहा है। इतना ही नहीं, फिर इस पर 1x सट्टा ऐप के माध्यम से क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलाया जाता है।
छापा मारा तो यह सब मिला
खबर यह भी...इंदौर में मुंबई, यूके और केरल से लौटे 4 लोग CORONA पॉजिटिव, कलेक्टर बोले चिंता की कोई बात नहीं
यह भी सब किया गया जब्त
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari