इंदौर रंगपंचमीः विधायक पुत्र गौड़ की गेर पहले नंबर पर होगी, उपद्रव पर लगेगी सीधे रासुका

Jitendra Shrivastava | Mar 20, 2024, 19:29 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गौड़ की गेर लंबी रहती है इसके चलते पीछे की अन्य गेर अटक जाती हैं। इस बार कलेक्टोरेट में हुई बैठक में गेर को लेकर नई व्यवस्था की गई है। आइए जानते हैं गेर के संचालन पर क्या हैं नए आदेश...

संजय गुप्ता, INDPRE. इंदौर रंगपंचमीःइंदौर की प्रसिद्ध रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर इस बार विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र और हिंदरक्षक के संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ की राधाकृष्ण फाग पहले नंबर पर होगी। इसके पहले यह तीसरे नंबर पर निकलती थी। इसका फैसला बुधवार को पुलिस और प्रशासन की बैठक में हुआ।

आयोजकों के साथ बैठक में यह हुआ फैसला

कलेक्टोरेट में बुधवार को पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता और कलेक्टर आशीष सिंह के साथ आयोजकों की बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि गेर में यदि कोई भी हथियार लेकर निकला तो उसके खिलाफ रासुका लगा दी जाएगी। कुछ दिन पहले रणजीत हनुमान मंदिर की प्रभातफेरी में हत्या हुई थी। इसके देखते हुए कलेक्टर सिंह ने समीक्षा के दौरान सख्ती के आदेश और रासुका लगाने के निर्देश दिए।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC पर 'द सूत्र' की खबर फिर 100 फीसदी सही, प्री 2024 अब 23 जून को होगी, मेन्स भी आगे बढ़ेगी

इंदौर में Stock Exchange को उड़ाने की धमकी, UK के कोड से आया कॉल

Disease caused by rats: लोगों की किडनी और लीवर हो रहा फेल, 2 की मौत

25 हजार रुपए के सिक्के लेकर नामांकन भरने पहुंचा प्रत्याशी

इसलिए बदला गौड़ की गेर का क्रम

दरअसल गौड़ की यात्रा लंबी रहती है और इसके चलते पीछे की अन्य गेर अटक जाती है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कमलेश खंडेलवाल की संगम कार्नर गेर में शामिल होते हैं। यह गेर सबसे आखिर में रहती है, गौड़ की गेर में देरी होने पर और अन्य गेर अटक जाती है। यह गेर सबसे आगे रहेगी तो तेजी से चल सकेगी।

इस बार राजनीतिक रंग भी चढ़ेगा

इस बार गेर पर अधिक राजनीतिक रंग चढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के पहले इंदौर के लिहाज से यह बड़ा त्योहारी आयोजन है। कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही विधायक रमेश मेंदोला, विधायक सचिन बिरला, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक मधु गहलोत सहित करीब 12 विधायकों के गेर में शामिल होने की खबर है।

कलेक्टर ने कहा चाकचौबंद रहेगी व्यवस्था

कलेक्टर ने गेर प्रबंधकों को आश्वस्त किया है कि व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। सुबह 10 बजे पहले हिंद रक्षक की फाग यात्रा समय पर निकलेगी। सुबह 11 बजे तक संगम कॉर्नर की गेर गोरा कुंड पहुंच जाएगी। हर जोन में ADCP लेवल के अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। नगर निगम में डिप्टी कमिश्नर स्तर के अधिकारी गेर में साथ चलेंगे और व्यवस्थाएं देखेंगे। 3 चेक पॉइंट भी रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में पुलिस और निगम की टीम तुरंत मौके पर वहां से पहुंच सके।

ऐसा रहेगा गेर का क्रम...

  1. राधाकृष्ण फागः हिंदरक्षक, एकलव्य सिंह गौड़
  2. टोरी कार्नरः शेखर गिरी
  3. मॉरल क्लब गेरः अभिमन्यु मिश्रा
  4. रसिया कार्नरः राजपाल जोशी
  5. संगम कार्नरः कमलेश खंडेलवाल
Tags:
  • इंदौर रंगपंचमी
  • ger
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई