मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच से बोले गोलू कावड़ में, विधानसभा चार की विधायक आई नहीं

Sanjay Gupta | Aug 09, 2026, 19:10 IST
Share
indore-revati-range-plantation-drive
indore-revati-range-plantation-drive

एक पेड़ मां के नाम के तहत रविवार को इंदौर में रेवती रेंज पर 51 हजार पौधे लगाए गए। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष मौजूद थे। इस दौरान मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधायकों की गिनती कर दी।

INDORE. राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में रविवार 9 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के इस अभियान के तहत रेवती रेंज पर 51 हजार पौधे जनभागीदारी से लगाए गए। साथ ही साल 2024 में यहां एक दिन में लगे 12 लाख से अधिक पौधों का आडिट किया गया।

गोलू है नहीं, चार की विधायक आई नहीं

इस दौरान मंच से मंत्री विजयवर्गीय ने अतिथियों की जानकारी देते हुए स्वागत किया। संतोष के लिए कहा कि वह ओजस्वी नेता है और हमारे लिए माता-पिता की तरह हैं। महिला शक्ति की प्रतीक केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी है। मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण चावड़ा के साथ विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला भी है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव हरियाली के लिए लगे हुए हैं। विधानसभा तीन के विधायक (गोलू शुक्ला) तो कावड़ यात्रा में हैं, विधानसभा चार के विधायक (मालिनी गौड़) आए नहीं। विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया, विधानसभा राउ के विधायक मधु वर्मा मौजूद है।

बीएल संतोष यह बोले

वहीं संतोष ने कहा कि कैलाश विजयवर्गीय के बाद भाषण देने का कोई मतलब नहीं रहता है, वह हम सभी के नेता है। सफाई के बाद अब इंदौर में ग्रीन इंदौर और पानी बचाओ अभियान चल रहा है और इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। इंदौर के सभी नेता, कार्यकर्ता इस अहम अभियान में लगे हैं। पेड़ लगाना भगवान की आराधन के समान ही है।

राऊ में लगाएंगे 1 लाख पौधे

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाली के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं। राऊ में विधायक मधु वर्मा ने पहाड़ी चिन्हित की है और यहां एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। हमने इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह को आने का न्यौता दिया है। यदि वह नहीं आ सके तो किसी केंद्रीय मंत्री को भेजेंगे। आयोजन में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, संभागीय प्रभारी बीजेपी रणबीवर रावत व अन्य मौजूद थे।

यह खबरें भी पढ़ें...

MP स्कूलों में बदलेगा अटेंडेंस का तरीका, ऑनलाइन से दर्ज होगी छात्रों की मौजूदगी

शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? रीवा में एथेनॉल विरोध पर भड़के भाजपा सांसद

इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस सुनवाई के लिए एक और जस्टिस का रोस्टर तय

इंदौर में पार्षद पति और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रमुख शेख अलीम से 5 घंटे पूछताछ

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • बीएल संतोष
  • मंत्री तुलसीराम सिलावट
  • केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच