इंदौर आ रहे हैं RSS प्रमुख मोहन भागवत, घोष शिविर में होंगे शामिल
Sanjay Gupta | Dec 12, 2024, 21:16 IST
Indore RSS chief Mohan Bhagwat will attend Ghosh camp
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 3 जनवरी 2025 को इंदौर आ रहे हैं और यहां दशहरा मैदान में आयोजित संघ के मालवा प्रांत के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Indore : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉक्टर मोहन भागवत इंदौर आ रहे हैं। वह तीन जनवरी 2025 को इंदौर आ रहे हैं और यहां दशहरा मैदान पर हो रहे संघ के मालवा प्रांत के आयोजन में शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर समूचे देश में स्वयंसेवक संघ कार्य के दृढीकरण एवं विस्तार के लिए कार्यरत हैं। इसी के निमित्त संघ के मालवा प्रान्त के चयनित 1000 स्वयंसेवकों का घोष शिविर 31 दिसम्बर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक इन्दौर में होगा। इसी शिविर का प्रकट कार्यक्रम इन्दौर के दशहरा मैदान में दिनांक 3 जनवरी 2025 को होगा। इसमें 1000 स्वयंसेवक घोष की प्रस्तुति सरसंघचालक के समक्ष देंगे। इस प्रकार का कार्यक्रम मालवा प्रान्त में पहली बार हो रहा है।
इस कार्यक्रम में इन्दौर महानगर के स्वयंसेवक सपरिवार उपस्थित रहेंगे। साथ ही शहर के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाएंगे जिनमें शिक्षाविद, उद्योगपति, चिकित्सक,प्रोफेशनल्स, खिलाड़ी,कलाकार,व्यवसायी आदि सम्मिलित रहेंगे। इस हेतु स्थानीय संघ कार्यकर्ता बड़े स्तर पर योजना करके क्रियान्वयन की दिशा में कार्य कर रहे हैं। दशहरा मैदान पर व्यापक तैयारियां भी आरंभ हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 15000 समाज-जन की उपस्थिति रहेगी। घोष विभाग का इन्दौर में इतने बड़े स्तर पर यह पहला कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के व्याप तथा आमंत्रित संख्या के अनुसार दशहरा मैदान का चयन किया गया है।
इस आयोजन में होंगे शामिल
15 हजार समाजजन भी रहेंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman