इंदौर सांची दुग्ध संघ में महिला संबंधी आरोपों से घिरे शर्मा बने सीईओ, पीएस, एमडी दोनों ने साधी चुप्पी

Sanjay Gupta | Aug 11, 2024, 13:28 IST
Share
Indore Sanchi Milk Union Deepak Sharma CEO
Indore Sanchi Milk Union Deepak Sharma CEO

जनवरी 2023 में कुछ ऑडियो वायरल हुए थे, जिसमें महिला संबंधी आपत्तिजनक बातें थी, इन वीडियो को दीपक शर्मा से जोड़ा गया था। शर्मा के खिलाफ जबलपुर दुग्ध सीईओ रहते हुए कमलनाथ सरकार के समय भी शिकायतें हुई थीं, जिसमें उन्हें सस्पेंड भी किया गया था।

मप्र स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड मुख्यालय भोपाल द्वारा चार दिन पहले इंदौर सांची दुग्ध संघ के सीईओ पद पर दीपक शर्मा की नियुक्ति के आदेश दिए गए हैं। यह नियुक्ति पूरी तरह से विवादों में आ गई है। इसे लेकर संघ में उथलपुथल मच गई है, लेकिन फैसला भोपाल से होने के चलते इस पर सभी ने चुप्पी साध रखी है।

क्यों आई है शर्मा की नियुक्ति विवादों में

अभी सीईओ पद पर डॉ. आरके दुर्वार पदस्थ थे, लेकिन उनका भोपाल ट्रासंफर होने के बाद अब चार दिन पहले उनकी जगह पर संघ में जनरल मैनेजर मार्केंटिंग पद पर पदस्थ दीपक शर्मा को पदस्थ किया गया है। शर्मा इस पद के लिए लंबे समय से लगे हुए थे।

ये खबर भी पढ़िए...बोल हरि बोल : कोई नींद में था, किसी को सुबह पता चला कि डॉक्टर साहब ने इलाज कर दिया...

अब क्यों है दीपक शर्मा विवादित

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शर्मा इस विभाग में 17 साल से पदस्थ है और अभी भी प्रोबेशन पर ही है, वह अभी तक स्थाई ही नहीं हो सके हैं। उधर जनवरी 2023 में कुछ ऑडियो वायरल हुए थे, जिसमें महिला संबंधी आपत्तिजनक बातें थी, इन वीडियो को दीपक शर्मा से जोड़ा गया था। शर्मा के खिलाफ जबलपुर दुग्ध सीईओ रहते हुए कमलनाथ सरकार के समय भी शिकायतें हुई थी, जिसमें उन्हें सस्पेंड भी किया गया था। उनका मामला हाईकोर्ट तक गया था।

पीएस, एमडी सभी ने साधी चुप्पी

इस मामले में द सूत्र ने दीपक शर्मा से भी बात करने के लिए फोन और संदेश दिए, लेकिन उन्होंने अपने मीडिया संबंधों का हवाला देते हुए संदेश दिया, लेकिन बात नहीं की। वहीं पीएस गुलशन बामरा ने भी कुछ कहने से इंकार कर दिया और वहीं एमडी सतीश कुमार ने भी कोई जवाब नहीं दिया।

दूध के विभाग में कोई दूध से धुला नहीं

उधर एक पक्ष यह भी कहना है कि दुग्ध संघ में कोई भी दूध का धुला नहीं है। यह भी बताया गया कि दीपक शर्मा को इंदौर सीईओ बनने से रोकने के लिए सांची के अफसरों का दूसरा गुट उनके खिलाफ लगातार सक्रिय रहा है। इसी के चलते जनवरी 2023 में वह सीईओ बनते-बनते रह गए थे। लेकिन इस बार वह मुहिम चलने के पहले ही पोस्टिंग ले आए। पोस्टिंग के बाद उनके पुराने आरोप फिर उठने लगे हैं।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर सांची दुग्ध संघ
  • दीपक शर्मा सीईओ
  • MP State Co-operative Dairy Federation Limited
  • Indore Sanchi Milk Union
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित
मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश

By Mukesh Sharma

मतपत्र से होगी सरकार: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव 2026 मतपत्र से होंगे; चुनाव आयोग ने जारी किया नया आदेश
राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस

By Sandeep Kumar

राहुल गांधी के दौरे से अफसरों की गैरमौजूदगी पर बढ़ा सियासी विवाद,अब आदेशों का रिकॉर्ड मांगेगी कांग्रेस
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।