भूमाफिया चंपू अजमेरा के खेल में कारोबारी संजय लुणावत उलझे, जमीन ले ली, चेक बाउंस हो गए
Sanjay Gupta | May 12, 2025, 15:26 IST
bank cheque indore
इंदौर के बिल्डर और आईडीसीए चेयरमैन संजय लुणावत ने डायमंड इंफ्रास्ट्रक्चर के खिलाफ जिला कोर्ट में केस दायर किया है। आरोप है कि 3.38 करोड़ के चेक बाउंस हो गए, जबकि पहले ही जमीन का नामांतरण हो गया था।
इंदौर डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) के चेयरमैन और बिल्डर संजय लुणावत उलझ गए हैं। आखिरकार दो साल परेशान होने के बाद उन्होंने जिला कोर्ट की शरण ली है और चंपू अजमेरा के रिश्तेदार, कर्मचारी सचिन अजमेरा के नाम पर बनी कंपनी डायमंड पर केस ठोक दिया है।
उधर यह भी एक चालाकी हो गई कि 3 अक्तूबर 2022 को रजिस्ट्री जैसे ही लुणावत से कंपनी डायमंड के नाम पर हुई, आनन-फानन में जिला प्रशासन ने आपत्तियों के बाद भी दो दिसंबर 2022 को इसका नामांतरण कर मारा। वहीं यह होते ही 13 दिसंबर 2022 और मार्च 2023 में कंपनी के दिए सभी चेक बाउंस हो गए।
अब लुणावत ने यह केस जिला कोर्ट में लगाया है और इसमें चेक बाउंस होने का मुद्दा उठाते हुए खुद की इस मामले में 7.43 करोड़ के नुकसान होने की बात कही है। इस मामले में जिला कोर्ट से पक्षकारों को नोटिस जारी हो चुके हैं।
इस जमीन में एक और खेल है। यह जमीन तो वैसे भी लुणावत नहीं बेच सकते थे। इस पर तो साल 2006 से विवाद चल रहा है और साल 2010 से ही जिला कोर्ट से स्टे है। यह स्टे चंद्राप्रभु होम्स को मिला है, इनका आपस में जमीन विवाद चल रहा है, विवादित जमीन में यह सर्वे नंबर शामिल है और इस पर स्टे है।
वहीं जब लुणावत ने डायमंड को यह जमीन बेची थी, तब चंद्राप्रभु ने आपत्ति लेते हुए सार्वजनिक सूचना भी जारी की थी। इस पर लुणावत ने जिला कोर्ट में कहा है कि प्रशासन के दबाव और जल्दबाजी के कारण इस बात का उन्हें ध्यान नहीं रहा कि जिला कोर्ट से इस जमीन की बिक्री पर स्टे है और जमीन बेचने का सौदा कर दिया।
अब लुणावत ने यह सौदा रद्द करने की मांग कोर्ट से की है। यह होता है तो फिर वह इश्यू भी उठेगा कि इस जमीन पर जो प्लाट काटकर कंपनी ने बेच दिए, फिर उन पीड़ितों का क्या होगा। वहीं सेटेलाइट हिल की कुछ जमीन को गिरवी रख कर बैंक लोन लेने के मामले में कैलाश गर्ग पर पहले ही ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस मामले में एक साल पहले गर्ग और चंपू के घर पर भी ईडी की टीम पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम के नए भवन में चली भ्रष्टाचार की फाइल, निगमायुक्त ने MIC में रोका प्रस्ताव
thesootr links
संजय लुणावत हाईकोर्ट का नोटिस | MP News
3.38 करोड़ के चेक बाउंस हो गए
मुंडला नायता गांव के सर्वे नंबर 145/1/1, 148/1, 149/1/1 और 138/1/1 की कुल 0.912 हेक्टेयर जमीन का यह विवाद है। सेटेलाइट हिल के पास की यह जमीन है, जिसमें कॉलोनी काटने वाले चंपू अजमेरा व अन्य द्वारा 37 हेक्टेयर की इस कॉलोनी में इन सर्वे नंबर को भी जोड़कर नक्श पास करा लिया गया। संजय लुणावत का आवेदन है कि यह जमीन मेरी थी और इसे बेचा ही नहीं था फिर भी फर्जी नक्शा पास कराया गया। बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट में गया तो जिला प्रशासन ने सेटेलाइट हिल, कालिंदी और फिनिक्स कॉलोनी के पीड़ितों के लिए कमेटी बनाई। जिला प्रशासन ने दबाव डाला और कहा कि अब यह जमीन सेटेलाइट हिल वालों को बेच दो, जिससे पीड़ितों को प्लाट मिल सकेंगे। उनके कहने और दबाव के चलते 3 अक्टूबर 2022 को यह जमीन सौदे के 3.38 करोड़ के चेक लेकर जमीन डायमंड इन्फ्रास्ट्रक्चर तर्फे सचिन अजमेरा को बेच दी। लेकिन इसके बाद यह चेक बाउंस हो गए।
चेक बाउंस के पहले नामांतरण ही करा लिया
लुणावत मांग रहे 7.43 करोड़ रुपए
जमीन तो वैसे भी नहीं बिक सकती थी रोक है
वहीं जब लुणावत ने डायमंड को यह जमीन बेची थी, तब चंद्राप्रभु ने आपत्ति लेते हुए सार्वजनिक सूचना भी जारी की थी। इस पर लुणावत ने जिला कोर्ट में कहा है कि प्रशासन के दबाव और जल्दबाजी के कारण इस बात का उन्हें ध्यान नहीं रहा कि जिला कोर्ट से इस जमीन की बिक्री पर स्टे है और जमीन बेचने का सौदा कर दिया।
अब लुणावत ने यह सौदा रद्द करने की मांग कोर्ट से की है। यह होता है तो फिर वह इश्यू भी उठेगा कि इस जमीन पर जो प्लाट काटकर कंपनी ने बेच दिए, फिर उन पीड़ितों का क्या होगा। वहीं सेटेलाइट हिल की कुछ जमीन को गिरवी रख कर बैंक लोन लेने के मामले में कैलाश गर्ग पर पहले ही ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस मामले में एक साल पहले गर्ग और चंपू के घर पर भी ईडी की टीम पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम के नए भवन में चली भ्रष्टाचार की फाइल, निगमायुक्त ने MIC में रोका प्रस्ताव
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
संजय लुणावत हाईकोर्ट का नोटिस | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari