इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा के चुनाव में रिंकू, मोनू, बॉबी सभी ने अध्यक्ष पद के लिए भरे फॉर्म, चुनाव को लेकर फिर हाईकोर्ट में याचिका
Sanjay Gupta | Sept 15, 2024, 22:06 IST
गुरु सिंघ चुनाव
श्री गुरु सिंघ सभा के चुनाव के नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख रविवार शाम चार बजे तक थी। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए रिंकू भाटिया, मोनू भाटिया के साथ ही बॉबी छाबड़ा ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।
INDORE : इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा ( Shri Guru Singh Sabha ) के चुनाव के नामांकन फार्म भरने की अंतिम तारीख रविवार शाम चार बजे तक थी। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए रिंकू भाटिया, मोनू भाटिया के साथ ही बॉबी छाबड़ा ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। अब नाम वापसी के बाद तय होगा कि आखिर में कौन किसके विरोध में हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन (बक्शी) ने बताया कि नाम वापसी 17 सितंबर के बाद अंतिम मैदान में रहे उम्मीदवारों के नाम चस्पा कर देंगे। चुनाव 6 अक्टूबर को हैं और काउंटिंग व रिजल्ट 7 अक्टूबर को रहेगा। उधर चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में फिर याचिका दायर हुई है।
इस पद के लिए खंडा पैनल से वर्तमान अध्यक्ष रिंकू उर्फ मनजीत सिंह भाटिया ने नामांकन भरा है। वहीं फतेह पैनल के हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया, खालसा पैनल के रणवीर सिंह उर्फ बॉबी छाबड़ा, बॉबी के ही करीबी कुलवंत सिहं उर्फ कांचा छाबड़ा और इसके साथ ही प्रितपाल सिंह उर्फ बंटी भाटिया, राजवीर सिंह होरा ने फार्म भरा है।
इंदरजीत सिंह होरा, मोनू भाटिया, बॉबी छाब़ड़ा. प्रितपाल सिंह बंटी भाटिया, राजवीर सिंह होरा, कुलवंत सिंह छाबड़ा
चुनाव अधिकारी बक्शी ने बताया कि कार्यकारिणी के 17 पदों के लिए कुल 40 नामांकन आए हैं। इन सभी फार्म की जांच की जाएगी और इसके बाद 17 सितंबर को सभी दावेदारों के नाम चस्पा कर दिए जाएंगे। चुनाव के लिए चार जगह पर मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
उधर खबर आ रही है कि चुनाव को लेकर एक बार फिर हाईकोर्ट में याचिका लग गई है जिसमें 20 सितंबर को संभावित सुनवाई है। यह याचिका बलजिंदर सिंह ने लगाई है और इसमें श्री गुरु सिंघ सभा, रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी और चुनाव अधिकारी को पार्टी बनाया गया है।
उधर जानकारी सामने आई है कि निरंजनपुर क्षेत्र के मतदाताओं ने जो करीब 1500 होते हैं, चुनाव में भागीदारी नहीं करने का पत्र चुनाव अधिकारी को दे दिया है। वह ना चुनाव लड़ेंगे और ना ही चुनाव में वोट डालेंगे।
उधर रिंकू भाटिया ने बयान दिया है कि वह चाहते हैं कि सभी पक्ष मिलकर इलेक्शन नहीं करके सिलेक्शन करें। सभी मिलकर आपस में पदाधिकारी तय कर लें। उल्लेखनीय है कि कायदे से हर साल गुरु सिंघ सभा के चुनाव होना है लेकिन 12 साल से चुनाव नहीं हुए हैं।
अध्यक्ष पद के लिए 6 नामांकन आए
सचिव पद के लिए 5 नामांकन आए
कार्यकारिणी के 17 पदों के लिए 40 दावेदार
वहीं चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में याचिका भी लगी
उधर निरंजनपुर के मतदाता बोले वोट नहीं डालेंगे
रिंकू बोले इलेक्शन नहीं सिलेक्शन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari