इंदौर में श्री गुरु सिंघ सभा चुनाव पर रोक नहीं, हाईकोर्ट ने मतदाता सूची पर आपत्ति दो दिन में सुनकर निराकृत करने के दिए आदेश

Sanjay Gupta | Sept 20, 2024, 17:55 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में श्री गुरु सिंघ सभा चुनाव को लेकर एक याचिका दायर हुई थी जिसे लेकर हाईकोर्ट ने निराकृत कर दिया है और इसमें चुनाव पर रोक के लिए कोई आदेश नहीं दिए हैं...

INDORE. इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा चुनाव को लेकर चल रही टलने की आशंका फिलहाल टल गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में एक याचिका दायर हुई थी जिसे लेकर हाईकोर्ट ने निराकृत कर दिया है और इसमें चुनाव पर रोक के लिए कोई आदेश नहीं दिए हैं।

हाईकोर्ट ने यह दिए आदेश

हाईकोर्ट में बलजिंदर सिंह ने याचिका लगाई थी जिसमें मतदाता सूची गलत होने की बात कहते हुए इसमें सुधार की मांग थी। इसमें सभा के साथ ही फर्म्स एंड सोसायटी व चुनाव अधिकारी को पार्टी बनाया गया था। इसमें हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि जो भी आपत्तियां है वह चुनाव अधिकारी के पास दो दिन में लगाई जाएं और फिर इनका निराकरण किया जाए। चुनाव पर रोक नहीं लगाई गई है। पक्षकार के अधिवक्ता गौरव छाबड़ा ने बताया कि चुनाव पर रोक नहीं है केवल आपत्तियां सुनकर निराकृत करने की बात कही गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा चुनाव में वोट बैंक से दोनों भाटिया पर भारी पड़ सकते हैं छाबड़ा

नाम और चुनाव चिन्ह तय

चुनाव के लिए रिंकू भाटिया की खंडा पैनल है जिसका चुनाव चिन्ह घोड़ा है और सामने बॉबी छाबड़ा व मोनू भाटिया की संयुक्त पैनल खालसा-फतेह पैनल है जिसे बाज चिन्ह मिला है।

अध्यक्ष और सचिव पद पर इनकी सीधी टक्कर

  1. अध्यक्ष पद : मनजीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया Vs हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया

  2. सचिव पद : इंद्रजीत सिंह होरा Vs प्रितपाल सिंह उर्फ बंटी भाटिया

कार्यकारिण में भी अब सीधे मुकाबला

कार्यकारिणी के 17 पदों के लिए कुल 40 दावेदार थे जिसमें से 6 ने नाम वापस ले लिए। यानी अप दोनों पैनल से यहां भी 17-17 कुल 34 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके बीच सीधे मुकाबला होगा और 17 लोग अधिक वोट पाने वाले चुनकर आएंगे।

thesootr
thesootr
thesootr
thesootr


अध्यक्ष और सचिव दोनों में बॉबी ने लिया था नाम वापस

अध्यक्ष पद के लिए खंडा पैनल से वर्तमान अध्यक्ष रिंकू उर्फ मनजीत सिंह भाटिया के साथ फतेह पैनल के हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया, खालसा पैनल के रणवीर सिंह उर्फ बॉबी छाबड़ा, बॉबी के ही करीबी कुलवंत सिहं उर्फ कांचा छाबड़ा और इसके साथ ही प्रितपाल सिंह उर्फ बंटी भाटिया के नाम थे। इसमें बॉबी, कांचा, बंटी तीनों ने नाम वापस ले लिए। वहीं सचिव पद के लिए खंडा पैनल के इंदरजीत सिंह होरा के साथ मोनू भाटिया, बॉबी छाब़ड़ा. प्रितपाल सिंह बंटी भाटिया, कुलवंत सिंह छाबड़ा के नाम थे। इसमें बॉबी, मोनू, कांचा ने नाम वापस ले लिए औऱ् दो ही उम्मीदवार बचे। बॉबी का कहना था कि वह चाहते हैं कि इलेक्शन की जगह सिलेक्शन से कमेटी बने।

चुनाव अधिकारी ने बताया 6 अक्टूबर को होगी वोटिंग

चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह सूदन (बक्शी) ने कहा कि चुनाव दो पैनल के बीच सीधे है, अध्यक्ष और सचिव पद के लिए दो-दो उम्मीदवार है तो कार्यकारिणी के 17 पद के लिए भी 34 दावेदार दोनो पैनल को एक चुनाव चिन्ह दिया गया। मतदान के पहले तक भी सहमति होती है तो चुनाव टल सकते हैं। चुनाव के लिए वोटिंग 6 अक्टूबर को होगी और इसके लिए निरंजनपुर गुरुद्वारा, खालसा स्कूल, गुरु अमरदास हाल और गुरु नानक पब्लिक स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गाय है। सात अक्टूबर को मतगणना कर रिजल्ट जारी होंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • हाईकोर्ट
  • मोनू भाटिया
  • रिंकू भाटिया
  • इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा
  • इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा चुनाव
  • मतदाता सूची पर आपत्ति
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा

By Sumit Kumar

MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी

By Arun Tiwari

100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश

By Jageshwar prasad

हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची