The sootr
गर्मी में आरामदायक होगा एमपी के यात्रियों का सफर, शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
Reena Sharma Vijayvargiya | Updated:
The sootr
गर्मी की छुट्टियों में सफ़र को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने इंदौर से चलने वाली कई समर स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए ये ट्रेनें न सिर्फ़ सफ़र के नए विकल्प लेकर आई हैं।
MP News : यात्रियों की सुविधा और गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने इंदौर से कई समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें यात्रियों के लिए कई विकल्पों के साथ ही आरामदायक यात्रा का अनुभव देने के उद्देश्य से चलाई जा रही हैं।
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया, बढ़ती भीड़ के चलते समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई है। अप्रैल में कई ट्रेनें शुरू की गईं और अगले माह मई में भी कुछ ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है लेकिन अभी अप्रूवल नहीं आया है। मीना ने बताया, ये समर स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से छुट्टियों के दौरान पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं में सहायता करेंगी। इंदौर से चलने वाली प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:-
ये खबर भी पढ़ें : Summer Tourist Places: गर्मी से राहत पाने के लिए भारत की इन बेहतरीन जगहों पर करें विजिट
रेलवे अधिकारी खेमराज मीना ने बताया, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार और रविवार शाम 5 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन4 अप्रैल से ही शुरू की गई है जो 29 जून तक चलेगी।
इसी तरह, ट्रेन नंबर 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल हर शनिवार और सोमवार को सुबह 8.20 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी और रात 9 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 अप्रैल से शुरू हुई है और 30 जून तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Summer Special Train: रेलवे चलाएगी दो नई समर स्पेशल ट्रेन, MP के लोगों को मिलेगी ये सुविधा
डॉ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल ट्रेन सप्ताह में एक दिन, गुरुवार को शाम 6.30 बजे महू से रवाना होकर अगले दिन 6.30 बजे पटना पहुंचती है। इसी तरह, पटना-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को रात 8.20 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन शनिवार को रात 11.20 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 अप्रैल से शुरू हुई है और 27 जून तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Summer Special Train: रेलवे चलाएगी दो नई समर स्पेशल ट्रेन, MP के लोगों को मिलेगी ये सुविधा
जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया, गाड़ी संख्या 09324 इंदौर पुणे स्पेशल 05 मार्च से शुरू हुई है और 25 जून तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन इंदौर से प्रति बुधवार 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन देवास 11.50 बजे, उज्जैन 12.40 बजे, नागदा 01.47 बजे, रतलाम 09.35 बजे आएगी। यह ट्रेन प्रति गुरुवार को रात्रि 03.10 बजे पुणे जाएगी।इसी प्रकार, वापसी में गाड़ी संख्या 09323 पुणे इंदौर स्पेशल 6 मार्च से प्रारंभ की गई है जो 26 जून तक पुणे से प्रति गुरुवार को सुबह 05.10 बजे चलेगी। वापसी में यह ट्रेन रतलाम 08.30 बजे, नागदा 09.10 बजे, उज्जैन 10.05 बजे तथा देवास 11.00 बजे पहुंचेगी तथा गुरुवार को 11.55 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण एवं लोनावाला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, बारह स्लीपर, सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : Summer Special Train: समर वेकेशन के लिए रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए यात्री इस वेबसाइट पर जाकर और भी जानकारी ले सकते हैं:-
www,enquiry.indianrail.gov.in
इंदौर - पटना समर स्पेशल
प्रस्थान - हर रविवार 7 बजे और शाम 4.00 बजे
रूट - इंदौर, उज्जैन, कटनी, प्रयागराज, पटना
इंदौर - जयपुर समर स्पेशल
प्रस्थान - हर बुधवार और शनिवार 7 बजे और सुबह 6.30 बजे
रूट - इंदौर से रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर
इंदौर - पुणे समर स्पेशल
प्रस्थान - हर सोमवार 7 बजे और रात 9.15 बजे
रूट - इंदौर, देवास, उज्जैन, मनमाड़, पुणे
रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया, बढ़ती भीड़ के चलते समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की गई है। अप्रैल में कई ट्रेनें शुरू की गईं और अगले माह मई में भी कुछ ट्रेनें शुरू की जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव भेजा है लेकिन अभी अप्रूवल नहीं आया है। मीना ने बताया, ये समर स्पेशल ट्रेनें विशेष रूप से छुट्टियों के दौरान पर्यटन और पारिवारिक यात्राओं में सहायता करेंगी। इंदौर से चलने वाली प्रमुख समर स्पेशल ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:-
ये खबर भी पढ़ें : Summer Tourist Places: गर्मी से राहत पाने के लिए भारत की इन बेहतरीन जगहों पर करें विजिट
इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
ये शुरू हुई 5 अप्रैल से
ये खबर भी पढ़ें : Summer Special Train: रेलवे चलाएगी दो नई समर स्पेशल ट्रेन, MP के लोगों को मिलेगी ये सुविधा
पटना के लिए सप्ताह में एक दिन ट्रेन
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकती है। इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच हैं।
ये खबर भी पढ़ें : Summer Special Train: रेलवे चलाएगी दो नई समर स्पेशल ट्रेन, MP के लोगों को मिलेगी ये सुविधा
25 जून तक चलेगी इंदौर पुणे स्पेशल ट्रेन
ये खबर भी पढ़ें : Summer Special Train: समर वेकेशन के लिए रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल
ये है वेबसाइट
www,enquiry.indianrail.gov.in
शुरू की गई समर स्पेशल ट्रेनें :
प्रस्थान - हर रविवार 7 बजे और शाम 4.00 बजे
रूट - इंदौर, उज्जैन, कटनी, प्रयागराज, पटना
इंदौर - जयपुर समर स्पेशल
प्रस्थान - हर बुधवार और शनिवार 7 बजे और सुबह 6.30 बजे
रूट - इंदौर से रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर
इंदौर - पुणे समर स्पेशल
प्रस्थान - हर सोमवार 7 बजे और रात 9.15 बजे
रूट - इंदौर, देवास, उज्जैन, मनमाड़, पुणे
सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के जलसंकट पर ली बैठक, महापौर ने 110 करोड़ मांगे, यशवंत सागर भरेंगे
By Sanjay Gupta
राजस्थान यूनिवर्सिटी में ड्यू पेपर की फीस 960 रुपए, छात्रा से मांगे 6730 रुपए, आखिर किस नियम से हो रही वसूली?
By Raghvendra Singh Rathore
हिंदू परिषद के पदाधिकारी के बयान पर बवाल : बोले – जय श्रीराम के नारे इतने जोर से लगाओ कि आतंकी को जन्म देने वाली महिला का गर्भपात हो जाए
By Umeshwari Baghel
MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में नियुक्तियों पर विवाद, ACS अनिरुद्ध मुखर्जी पर नियम तोड़ने के आरोप, केंद्रीय मंत्रालय से हुई शिकायत
By Amresh Kushwaha
दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेन रद्द और 11 देरी से चलेंगी
By Harrison Masih
बीकानेर में कांग्रेस का घमासान सड़क पर, मैना देवी विवाद में मेघवाल समाज का धरना, MLA सुशीला डूडी समेत तीन नेताओं पर FIR
By Ashish Bhardwaj
अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: पूछा- आज मकान, कल होटल और परसों कोई दूसरा कारोबार, आखिर ये सब किसकी अनुमति से हो रहा?
By Atul Dwivedi