इंदौर में महिलाओं से पिटा SI सस्पेंड, 4 पर प्राणघातक हमले का केस
Vishwanath Singh | Jul 25, 2025, 14:46 IST
indore-suspended-si-assaulted-at-womans-house-attempt-to-murder-case-filed
घटना के बाद पुलिस सिपाही विकास शर्मा की शिकायत पर चार आरोपियों अजय, राहुल, सुमित और सुनील के खिलाफ हत्या की कोशिश में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंदौर में महिला के घर में पकड़े गए एसआई सुरेश बुनकर की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। वीडियो वायरल होने के बाद एडिशनल डीसीपी जोन-2 ने सुरेश बुनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं। एसआई एक केस के सिलसिले में गया था, लेकिन वापस समय पर नहीं लौटा तो उसकी गैरहाजिरी भी लगा दी थी।
घटना के बाद पुलिस सिपाही विकास शर्मा की शिकायत पर चार आरोपियों अजय, राहुल, सुमित और सुनील के खिलाफ हत्या की कोशिश में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक, वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। इसमें महिलाओं को भी आरोपित बनाया जाएगा।
टीआई के मुताबिक, एसआई सुरेश बुनकर को 19 जुलाई को एक मारपीट के केस की जांच के लिए राजस्थान के बरदा तालाब कोठी भेजा गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा और ड्यूटी से गैरहाजिर पाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पता चला कि वह इंदौर में महिला के घर पर मौजूद था। इस उसकी गैरहाजिरी डाली गई थी।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ा हुआ है। सुरेश बुनकर की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले खंडवा मूल की एक 46 वर्षीय महिला से हुई थी। महिला एक गुमशुदगी के सिलसिले में विजय नगर थाने पहुंची थी, जहां एसआई से जान-पहचान बढ़ी। महिला का पति मजदूरी करता है और लंबे समय से दोनों अलग रह रहे थे। इस दौरान सुरेश महिला के घर आने-जाने लगा।
पड़ोसियों का आरोप है कि बुनकर शराब के नशे में गालियां देता था और लोगों से झगड़ा करता था। मोहल्ले के निवासी सुनील को इस संबंध की जानकारी मिली और वह बुनकर को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश में लगा था।
यह खबर भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब माता-पिता की सेवा के लिए हर साल मिलेगी 30 दिन की छुट्टी
गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे सुरेश बुनकर महिला के घर पहुंचा, जहां सुनील और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और पूरा घटनाक्रम मोबाइल कैमरे में कैद हो गया। वीडियो के वायरल होते ही आला अधिकारी हरकत में आ गए।
सूत्रों के मुताबिक, एसआई सुरेश बुनकर पहले भी विवादों में रहे हैं। इस घटना के बाद उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है, जिससे उनकी टीआई प्रमोशन की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुलिस सेवा शर्तों के खिलाफ जाकर बुनकर ने आचरण किया है।
हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज
ड्यूटी से गैरहाजिर, फिर भी महिला के घर में मौजूद
मोहल्ले वालों पर लगाया बदनाम करने का आरोप
उधर, महिला ने जोन-2 के डीसीपी को शिकायत दी है, जिसमें उसने मोहल्ले के कई लोगों सुनील, निर्मला, सुभद्रा, रेखा, किरण, कविता, गीता, अजय आदि पर बदनाम करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह तीन साल से अपने पति से अलग रह रही है और परिवार को भी इसकी जानकारी है। उसने दावा किया कि मोहल्लेवालों ने जबरन विवाद खड़ा किया और एसआई के आने पर उस पर हमला कर दिया गया।
डेढ़ साल पुरानी दोस्ती बनी विवाद की जड़
शराब के नशे में देता था गालियां
यह खबर भी पढ़ें...सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब माता-पिता की सेवा के लिए हर साल मिलेगी 30 दिन की छुट्टी
रंगे हाथ पकड़ा गया एसआई
प्रमोशन की सूची में था नाम
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari