इंदौर की सरकारी शिक्षिका ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, स्कूल के बच्चों के नाम कर दी संपत्ति
Vishwanath Singh | Jul 24, 2025, 13:49 IST
Sourabh619
इंदौर के सरकारी स्कूल की शिक्षिका कुमारी चंद्रकांता जेठानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने यह मांग शारीरिक पीड़ा के कारण की है।
इंदौर के रावजी बाजार थाने के पास स्थित सरकारी स्कूल की शिक्षिका कुमारी चंद्रकांता जेठानी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने यह मांग शारीरिक पीड़ा के कारण की है, जो उन्होंने वर्षों से झेली है। वे व्हीलचेयर पर बैठकर बच्चों को पढ़ाती हैं। इसके लिए उन्हें लगभग 8 घंटे व्हीलचेयर पर रहना पड़ता है।
साल 2020 में एक ऑर्थोपेडिक डॉक्टर के गलत इलाज ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी। इलाज के बाद चंद्रकांता का शरीर का निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया। चलने-फिरने की आजादी छिन गई, लेकिन पढ़ाने का जज्बा बरकरार रहा। अब भी वे प्रतिदिन व्हीलचेयर पर स्कूल जाती हैं और 7-8 घंटे वहीं बिताती हैं। इतने लंबे समय तक व्हीलचेयर पर रहने से वे भयंकर पीड़ा सहन करती हैं। फिर भी उनके होंठों पर मुस्कान और आंखों में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का सपना बना रहता है।
रावजीबाजार थाने के पीछे स्थित सरकारी स्कूल की टीचर चंद्रकांता ने अपनी पूरी प्रॉपर्टी शासकीय स्कूल के 6 जरूरतमंद बच्चों के नाम कर दी है। यह सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उनके लिए एक संदेश है कि शिक्षकों का रिश्ता सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं होता। इसके अलावा उन्होंने अपने शरीर के अंग भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज को डोनेट करने की सहमति दे दी है। दिए हैं, ताकि मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद को जीवन मिल सके।
यह खबर भी पढ़ें...अब बहाना नहीं बना सकेंगे शिक्षक, ट्रेनिंग के बाद लगाना पड़ेगी ई-अटेंडेंस, नहीं तो होगी कार्रवाई
अपने पत्र में चंद्रकांता ने लिखा "मैं आत्महत्या नहीं करूंगी, क्योंकि मैं बच्चों को आत्मविश्वास और जीने की सीख देती हूं। अगर मैं खुद ही हार मान लूं, तो मेरा शिक्षकीय आदर्श टूट जाएगा। लेकिन अब शरीर ने साथ देना बंद कर दिया है। हर दिन असहनीय पीड़ा से गुजरती हूं। इसलिए इच्छा मृत्यु मांग रही हूं, ताकि गरिमा के साथ अलविदा कह सकूं।" वे आगे कहती हैं "मेरे अंग कोहिनूर हीरे से भी ज्यादा कीमती हैं अगर वे किसी की रोशनी बन सकें। मृत्यु के बाद भी मैं किसी के काम आ सकूं, यही मेरा अंतिम उद्देश्य है।"
डॉक्टर की लापरवाही से हुआ हादसा
स्कूल के बच्चों के नाम कर दी संपत्ति
यह खबर भी पढ़ें...अब बहाना नहीं बना सकेंगे शिक्षक, ट्रेनिंग के बाद लगाना पड़ेगी ई-अटेंडेंस, नहीं तो होगी कार्रवाई
मेरे अंग किसी के लिए कोहिनूर हीरा होंगे
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल: 162 कर्मचारियों के विभाग बदले, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर गृह और वित्त विभाग तक नई पदस्थापना, GAD ने जारी किए तीन आदेश
By VINAY VERMA
OBC आरक्षण पर महासंग्राम की तैयारी, 15 अक्टूबर से आंदोलन; नवंबर में भोपाल में लाखों लोगों को जुटाने का लक्ष्य
By Neel Tiwari
एम्स भोपाल में पहली बार ट्रांसजेंडर सर्जरी: 8 घंटे चला ऑपरेशन, 5 और मरीज इलाज के लिए पहुंचे
By Arohi Raj
इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, स्वामित्व योजना में काम नहीं करने पर सात प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त
By Sanjay Gupta
गहलोत बोले- तीन बार CM बनना कम है क्या, चौथी बार के नारे मत लगाओ; पंचायत चुनाव से पहले फिर दी नसीहत
By Saurabh Mishra
रायपुर में रवि किशन का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ में SI भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक तय था CGPSC का शेड्यूल, नए तारीख पर अभ्यर्थियों को रखनी होगी नजर
By VINAY VERMA