योग सीखने आए 6 विदेशियों ने रखे हिंदू नाम, करेंगे वैदिक परंपरा से शादी

Ravi Singh | Dec 28, 2024, 15:58 IST
Share
Indore Three international couples married Vedic tradition
Indore Three international couples married Vedic tradition Photograph: (the sootr )

तीन अंतरराष्ट्रीय जोड़ों ने इंदौर में भारतीय वैदिक परंपराओं के साथ अपनी शादी की शुरुआत की। योग, हल्दी और मेहंदी की रस्मों के साथ ये जोड़े 29 दिसंबर को सात फेरे लेंगे।

इंदौर में एक अनोखा विवाह समारोह देखने को मिला। इसमें तीन अंतरराष्ट्रीय जोड़ों ने भारतीय वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह करने का फैसला किया। इटली, अमेरिका और पेरू से आए इन जोड़ों ने इस पवित्र भूमि पर न केवल योग का अभ्यास किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति अपनी आस्था भी दिखाई। शनिवार 28 दिसंबर को मेहंदी और हल्दी की रस्मों के साथ उनकी शादी की शुरुआत हुई।

वैदिक परंपरा के अनुसार होंगे सात फेरे

तीनों जोड़े कल उज्जैन के एक योग आश्रम में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करेंगे। इन जोड़ों की यह अनूठी शादी भारतीय संस्कृति की गहराई को अपनाने और वैश्विक स्तर पर उसका सम्मान करने का एक उदाहरण है। इटली, अमेरिका और पेरू के तीन जोड़ों ने भारतीय वैदिक परंपराओं के अनुसार विवाह करने का फैसला किया है। इन जोड़ों ने इंदौर में योग का अध्ययन किया और भारतीय संस्कृति को गहराई से समझा, जिसके बाद उन्होंने विवाह के लिए भारतीय रीति-रिवाज अपनाने का फैसला किया।

b9300b88-041
b9300b88-041

बैंड-बाजे के साथ विवाह उत्सव की शुरुआत

मेहंदी और हल्दी की रस्मों के साथ शादी का जश्न शुरू हो गया है। जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक बैंड और ढोल की थाप पर जश्न का लुत्फ उठाया। इस दौरान शादी समारोह में शामिल लोगों को भारतीय संस्कृति के रंग देखने को मिले।

sankalp 2025
sankalp 2025

योग और भारतीय परंपराओं से हुआ गहरा जुड़ाव

तीन विदेशी जोड़े इंदौर में परमानंद इंस्टीट्यूट ऑफ योगा साइंस एंड रिसर्च इंडिया में योग का प्रशिक्षण लेने आए थे। यहीं पर उन्हें भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और विवाह की पवित्रता समझ में आई। जिससे उनके रिश्ते और गहरे हुए।

e1af0b1b-db0
e1af0b1b-db0

शादी की अनोखी रस्मों को लेकर अचरज

इतालवी जोड़े मार्टिना और डेरियो का कहना है कि उन्हें हल्दी और मेहंदी की रस्में बहुत पसंद आईं। ऐसी अद्भुत परंपराएं दुनिया के अन्य देशों में देखने को नहीं मिलतीं। ये अनूठी रस्में इस शादी को और भी खास बना रही हैं।

3 जनवरी को लौटेंगे इटली

शादी कर रहे तीनों के नाम डारियो (विष्णु आनंद) संग मार्टिना (मां मंगलानंद), इअन (आचार्य रामदास आनंद) संग गेब्रियला (मां समानंद) और मॉरजिओ (प्रकाशानंद) संग नेल्मास(मां नित्यानंद) हैं। तीनों कपल इंदौर से 3 जनवरी को इटली लौट जाएंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • International News
  • हिंदू धर्म
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • योग
  • Indian tradition
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई