CM Mohan Yadav on Missing couple
मेघालय की वादियों में गायब हुआ इंदौर का दंपती, सीएम मोहन यादव ने जताई चिंता
Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Indore couple missing in Shillong
मेघालय की यात्रा पर गए इंदौर के पर्यटक दंपती 22 मई से लापता हैं। सूचना मिलने के बाद से पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
MP News:इंदौर के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 22 मई से लापता हैं। वे मेघालय में शिलांग से सोहरा के पास यात्रा कर रहे थे। 23 मई को उनका स्कूटर सोहरा रिम के पास मिला। स्कूटर में चाबी लगी हुई थी। परिवार ने कई बार कॉल किया, लेकिन फोन बंद था। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी चिंता जताई। सीएम मोहन ने मेघालय के सीएम से भी बात की है।
पूर्व खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम के अनुसार, पुलिस, होम गार्ड्स और स्थानीय समुदायों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय गांवों और अधिकारियों को सतर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक दंपती का कोई सुराग नहीं मिला है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक दंपती को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा से फोन पर बात कर मामले की गंभीरता से जानकारी ली। संगमा ने आश्वस्त किया कि शिलांग प्रशासन सक्रिय रूप से दंपती की तलाश में जुटा है। मुख्यमंत्री यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिलांग पुलिस के निरंतर संपर्क में रहें। साथ ही उन्होंने प्रार्थना करते हुए लिखा कि राजा और सोनम सुरक्षित रूप से जल्द अपने घर लौटें।
दंपति के लापता होने की जानकारी मिलते ही इंदौर से उनके परिजन शिलांग के लिए रवाना हो गए हैं। राजा रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने जानकारी दी कि रविवार से ही दोनों का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है और उनके मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद से पुलिस द्वारा खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
पुलिस का मानना है कि दंपती रास्ता भटक गए होंगे या किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी संभावना को नकारा नहीं गया है और जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:
1 महीने से लापता है मासूम बच्ची, श्मशान के पास मिले नरकंकाल ने बढ़ा दी धड़कने
सावधानी बरतना जरूरी
तलाशी अभियान
सीएम ने जताई चिंता
कैलाश विजयवर्गीय ने भी की X पोस्ट...
इंदौर निवासी नवविवाहित दंपति राजा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सोनम रघुवंशी जी के मेघालय के शिलांग स्थित ओसरा हिल्स में लापता होने की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। इस गंभीर विषय की जानकारी मैंने केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी के संज्ञान में दी है।
इस कठिन समय में सरकार पीड़ित…
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 27, 2025
परिजन पहुंचे शिलांग
संभावित कारण
ये भी पढ़ें:
1 महीने से लापता है मासूम बच्ची, श्मशान के पास मिले नरकंकाल ने बढ़ा दी धड़कने
सावधानी बरतना जरूरी
- पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय स्थानीय गाइड के साथ जाएं।
- परिवार और दोस्तों को लगातार अपनी लोकेशन बताते रहें।
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
By Sandeep Kumar
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
By Ramanand Tiwari
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
By Sandeep Kumar
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar