इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का आदेश, अगले 2 महीने के लिए पर्यटक स्थल जाने पर प्रतिबंध
Vishwanath Singh | Jun 21, 2025, 14:53 IST
tourism 22
इंदौर के आसपास के पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हालांकि अब वे अगले दो महीने तक इन पर्यटन स्थलों पर नहीं जा सकेंगे।
इंदौर के आसपास के 15 से ज्यादा पर्यटक स्थलों को आगामी 2 महीने के लिए आम जनता के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह आदेश इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किया है। यह निर्णय पिछले दिनों पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा के अभाव में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया गया है।जिले के खतरनाक पर्यटक स्थलों पर पिछले पांच साल में करीब 40 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे मेंअगर कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो उस पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।
इंदौर के आसपास के पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए दूसरे प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। हालांकि अब वे अगले दो महीने तक इन पर्यटन स्थलों पर नहीं जा सकेंगे। महू क्षेत्र के जलप्रपातों और एकांत पर्यटन स्थलों पर अनियंत्रित भीड़, सुरक्षा जोखिम और संभावित हादसों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। यहां पर आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम 2023 की धारा 163 (1)(2) के तहत जन स्वास्थ्य एवं लोक शांति की सुरक्षा के उद्देश्य से लागू किया गया है।
कलेक्टर सिंह ने संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि वे इन स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाएं, और जहां आवश्यक हो वहां भौतिक रूप से सीमा तय करें, ताकि आमजन अनजाने में प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh । ITI प्रिंसिपल ने स्थाई सरकारी नौकरी के नाम पर ली रिश्वत ! वीडियो हुआ वायरल
साथ ही, संबंधित थाना प्रभारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर अभियोजन की कार्रवाई की जाएगी।
यह खबर भी पढ़ें...निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, सावधान कहीं आप भी न बन जाएं शिकार
यह प्रतिबंध पुलिस, प्रशासनिक और सुरक्षा बलों के ड्यूटी पर नियुक्त कर्मियों पर लागू नहीं होगा। साथ ही, यह आदेश पहले से लागू सभी नियमों के अतिरिक्त रहेगा और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह खबर भी पढ़ें...MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमेरिकी पिता को नहीं दी बेटे की कस्टडी, विदेशी अदालत का आदेश बेअसर
महू क्षेत्र के कई झरनों और एकांत स्थलों पर मानसून के दौरान अक्सर लोग पिकनिक या साहसिक गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान अक्सर हादसे होते हैं, जिनमें जानमाल की हानि की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह प्रतिबंधात्मक कदम उठाया है।
यह खबर भी पढ़ें...लाड़ली बहना के प्रदेश में मप्र पुलिस की करतूत, गर्भवती पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पर भेजा
पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर जारी किया आदेश
इन पर्यटन स्थलों पर लगा प्रतिबंध
बारिश के शुरू होते ही बड़ी संख्या में पर्यटक महू और उसके आसपास के पर्यटक स्थलों पर पहुंचने लगते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह पिकनिक स्पाट जितने खूबसूरत हैं, उतने ही खतरनाक भी हैं। इन पिकनिक स्पाट पर हर साल हादसे होते हैं, जिनमें कई पर्यटक अपनी जान गंवा देते हैं। जिले के खतरनाक पर्यटक स्थलों पर पिछले पांच साल में करीब 40 लोगों की जान जा चुकी है। यह आदेश महू तहसील अंतर्गत आने वाले लोकप्रिय लेकिन जोखिम भरे और दुर्गम पर्यटन स्थलों पर लागू होगा, जिनमें ये पर्यटन स्थल शामिल हैं: तिंछा फॉल चोरल फॉल व चोरल डेम सीतलामाता फॉल कजलीगढ़, मेहंदी कुण्ड, जामन्या कुण्ड मोहाडी फॉल, रतबी वॉटरफॉल लोहिया कुण्ड, जूनापानी, चिड़िया भड़क बामनिया कुण्ड, जोगी भड़क और हत्यारी खो आदि।
सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh । ITI प्रिंसिपल ने स्थाई सरकारी नौकरी के नाम पर ली रिश्वत ! वीडियो हुआ वायरल
आदेश का उल्लंघन किया तो आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा
यह खबर भी पढ़ें...निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, सावधान कहीं आप भी न बन जाएं शिकार
आपात ड्यूटीकर्मियों को रियायत
यह खबर भी पढ़ें...MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमेरिकी पिता को नहीं दी बेटे की कस्टडी, विदेशी अदालत का आदेश बेअसर
क्यों उठाया गया यह कदम?
यह खबर भी पढ़ें...लाड़ली बहना के प्रदेश में मप्र पुलिस की करतूत, गर्भवती पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग पर भेजा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari