इंदौर से 100 करोड़ के शकर और ड्रायफ्रूट पाकिस्तान को नहीं भेजेंगे व्यापारी, दवाओं पर भी लगेगी रोक

Vishwanath Singh | Apr 25, 2025, 11:29 IST
Share
The Sootr
The Sootr

भारत अब पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर एक के बाद एक कड़े फैसले लेने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ इंदौर से भी पाकिस्तान के बहिष्कार की खबरें सामने आ रही हैं।

इंदौर के ड्रायफ्रूट और शकर व्यापारियाें ने पाकिस्तान की पाहलगाम हमले जैसी गंदी हरकत पर एक बड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने तय किया है कि वे अब इंदौर से शकर और ड्रायफ्रूट पाकिस्तान को नहीं भेजेंगे। अभी तक अकेले इंदौर से ही लगभग 100 करोड़ रुपए का कारोबार केवल इन्हीं के जरिए किया जाता है। व्यापारियों का कहना है कि जिस देश के आतंकियों ने हमारे पर्यटकों को गोलियों से भून दिया तो उनके साथ हम व्यापार कैसे कर सकते हैं। वहीं, दवा व्यापारियों की संस्था ने भी एक संदेश जारी कर पाकिस्तान को सप्लाई की जाने वाली दवाओं पर भी रोक लगाने का आग्रह किया है।गौरतलब है कि ड्राई फ्रूट्स के मामले में अमेरिका सबसे बड़ा उत्पादक है। विशेष रूप से कैलिफोर्निया में पिस्ता, बादाम और अखरोट का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है।

व्यापारियों ने किया पाकिस्तान से कारोबार का बहिष्कार

भारत अब पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान पर एक के बाद एक कड़े फैसले लेने की तैयारी में है। वहीं दूसरी तरफ इंदौर से भी पाकिस्तान के बहिष्कार की खबरें सामने आ रही हैं। इंदौर के थोक ड्राई फ्रूट बाजार ने पाकिस्तान के साथ अपने व्यापारिक संबंध खत्म करते हुए ड्राई फ्रूट एक्सपोर्ट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। व्यापारियों ने बताया कि इंदौर से तकरीबन 100 करोड़ रुपए के ड्राई फ्रूट, शकर व अन्य किराना सामग्री पाकिस्तान निर्यात की जाती थी। जिसे इंदौर के व्यापारियों ने रोक दिया है। व्यापारियों के मुताबिक उनके उत्पाद खरीदने वाले कई अन्य देश भी हैं।

चाय व्यापारियों ने बंद रखा कारोबार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 26 बेगुनाह लोगों की हत्या को लेकर देशभर में काफी आक्रोश है। पाकिस्तानी आतंकवादियों की गोलीबारी में इंदौर के रहने वाले सुशील कुमार नथानियाल की भी मौत हो गई। वहीं उनकी बेटी को भी पैर में गोली लगी। इसके बाद से ही पूरे इंदौर शहर और खासतौर पर व्यापारिक क्षेत्र में काफी आक्रोश है। गुरुवार को शहर के चाय व्यापारी एसोसिएशन ने अपने व्यापार व्यवसाय बंद रखे। इसके बाद पाकिस्तान को भेजे जाने वाले सभी तरह के उत्पाद और खासतौर पर ड्राई फ्रूट, शक्कर व अन्य सामग्रियों पर रोक लगा दी गई है।

यह खबर भी पढ़ें...Indore से सामने आया चिंटू चौकसे का नया वीडियो | कपिल की पिटाई से जुड़ा मामला

मारोठिया बाजार के व्यापारियों ने लिया निर्णय

उत्पादों पर रोक लगाने का फैसला शहर के सबसे बड़े ड्राई फ्रूट मार्केट श्री मारोठिया बाजार व्यापारी एसोसिएशन ने लिया है। संगठन के अध्यक्ष विशाल शर्मा के मुताबिक 5 करोड़ रुपए से ज्यादा का ड्रायफ्रूट तो केवल हमारे यहां से ही जाता है। पूरे इंदौर से करोड़ों का माल भेजा जाता है। इंदौर के मारोठिया बाजार से हर महीने करीब 50 से 100 करोड़ रुपए का व्यापार होता है। जिसके तहत इंदौर से ही पाकिस्तान के लिए शकर, काजू, अखरोट और बादाम का निर्यात होता है। हालांकि, पाकिस्तान से सीमित मात्रा में सेंधा नमक, खजूर और केसर आती है, जो पाकिस्तान के अलावा अन्य देश से आयात होंगी।

सियागंज और मल्हारगंज व्यापारी भी कर रहे विचार

यह पहला मौका है जब देश के किसी शहर के बाजार ने सीधे तौर पर अपने यहां का माल पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है। श्री मारोठिया बाजार व्यापारी एसोसिएशन के अलावा अब ऐसा ही विचार सियागंज व्यापारी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। वहीं, मल्हारगंज व्यापारी एसोसिएशन में भी इस बात की चर्चा है कि मारोठिया बाजार की तरह पाकिस्तान सप्लाई की जाने वाली हर जरूरत की चीज पर रोक लगाई जाएगी। इंदौर के अन्य बाजार भी जल्द इस दिशा में फैसला लेंगे।

यह खबर भी पढ़ें...शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, बोले- पहलगाम मामले में इजराइल जैसी हो कार्रवाई

इंदौर वाले दवा भी नहीं देंगे पाकिस्तान को

बेसिक डीलर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के महासचिव जेपी मूलचंदानी ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी दवा निर्माताओ / विक्रेताओं से आग्रह किया है कि अपने देश में बनी दवाएं जो डायरेक्ट या इनडायरेक्ट माध्यमों से पाकिस्तान को जाती हों। तो उसे तत्काल रोक दिया जाना चाहिए। जिस प्रकार का कृत्य पाकिस्तान द्वारा किया गया है। उसके बाद किसी भी प्रकार का व्यवहार उस देश से नहीं रखना चाहिए। इसलिए दवा निर्माता/विक्रेता से मेरा विनम्रता पूर्वक आग्रह है कि अपने आर्थिक हितों को त्यागते हुए देशहित में बड़ा कदम उठाएं और पाकिस्तान में डायरेक्ट या इनडायरेक्ट माध्यम से की जा रही दवा सप्लाई को तत्काल बंद कर दें।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा

पुलवामा हमले पर खजूर पर 200% लगाई थी ड्यूटी

पूर्व में पुलवामा हमले के बाद भी भारत सरकार ने पाकिस्तान इंपोर्ट की जाने वाली खजूर पर 200% ड्यूटी लगाई थी। इसके बाद भारी भरकम ड्यूटी से बचने के लिए खाड़ी देशों के रास्ते इंदौर में पाकिस्तानी खजूर (खारक) पहुंच रही थी। वहीं अब पाकिस्तान से इंपोर्ट किए जाने वाले अन्य उत्पादों को भी रोक दिया गया है, जिससे पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगेगा।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में हिंदू–मुस्लिम में बंटे किन्नर, पंढ़रीनाथ थाने में की शिकायत में बताया इस्लाम धर्म पालन करने का रहता है दबाव

केसर कश्मीर से आ रही

व्यापारियों ने बताया कि अखरोट, खजूर और केसर के लिए भारत पाकिस्तान पर निर्भर नहीं है। क्योंकि इनमें से कई चीजें खासतौर पर केसर कश्मीर में ही मिल जाती है। इसके अलावा भारत इसका 95 प्रतिशत आयात अन्य देशों से करता है। इंदौर मारोठिया बाजार ड्राई फ्रूट संगठन के मुताबिक फिलहाल अखरोट कश्मीर के अलावा चिली और कैलिफोर्निया से आ रहा है। जबकि केसर ईरान से कश्मीर से बुलाया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में पूर्व में हुए आतंकी हमलों के बाद से वैसे ही दोनों देशों के बीच व्यापार काफी कमजोर था। वहीं अब इसके शून्य होने की संभावना है।



Tags:
  • भारत
  • इंदौर
  • पाकिस्तान
  • कारोबार
  • व्यापार
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित

By Sumit Kumar

भाजपा नेता की करंट से मौत मामले में एक्शन, नगर निगम के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुमित सिंह निलंबित