तपते इंदौर में वाहन चालकों को बचाने की नई तरकीब- ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग कम करेंगे

Pratibha ranaa | May 24, 2024, 10:58 IST
Share
indore tempt
indore tempt

इंदौर में चौराहे चिन्हित कर सिग्नल की टाइमिंग 5 से 15 सेकंड तक कम किए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को चौराहों पर कम समय रूकना होगा। वहीं जिन सिग्नल का समय 20 सेकंड है, वहां बदलाव नहीं करेंगे।

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर तप रहा है। गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है ( Indore Heat Wave ) और गुरुवार (23 मई) को ही आठ साल पुराना रिकार्ड टूटा। अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह हो या रात, गर्म हवाएं महसूस हो रही है। इस दौरान ट्रैफिक सिग्नल पर देर तक खड़ा होना वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी तकलीफ बन रहा है। अब इससे निपटने के लिए सिग्नल की टाइमिंग कम की जाएगी। ( Indore signal timing change )

5 से लेकर 15 सेकंड तक कम करेंगे

ट्रैफिक डीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि चौराहे चिन्हित कर 5 से 15 सेकंड तक कम किए जाएंगे। इससे वाहन चालकों को चौराहों पर कम समय रूकना होगा। जिन सिग्नल का समय 20 सेकंड है, वहां बदलाव नहीं करेंगे। जहां 20 से 40 सेकंड है, वहां 5 सेकंड, जहां 40 से 60 सेकंड़ का वेटिंग समय है, वहां 10 सेकंड, जहां 60 से 80 सेकंड है, वहां 15 सेकंड का समय कम किया जाएगा।

traffic signals timing1
traffic signals timing1

ये खबर भी पढ़िए...New Rules June 2024 : अगले महीने से बदल जाएंगे कई वित्तीय नियम, जल्दी निपटा लें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी

एक लाइन खाली तो वहां से ट्रैफिक जाने के लिए भी बोला

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस को यह भी निर्देश दिए जा रहे हैं कि यदि एक लाइन खाली है और ट्रैफिक में व्यवधान नहीं है, तो वाहन चालकों को बेवजह खड़े नहीं रहने दिया जाए और इस लाइन से जाने दिया जाए। सांसद शंकर लालवानी ने भी ट्रैफिक पुलिस से कहा है कि वह चौराहों पर कम समय करके वाहन चालकों को राहत प्रदान करें।

उधर पार्षद चौराहों पर लगा रहे हरी नेट

उधर, लेंटर्न चौराहे पर पार्षद ने हरी नेट बंधवा दी है, जिससे चौराहे पर रूकने वाले वाहन चालकों को धूप नहीं सहना पड़े। इस तरह कुछ और पार्षद अपने स्तर पर इसे देखादेखी नेट लगाने की बात कर रहे हैं। वहीं नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस भी इसे लेकर बात जरूर कर रहे है, लेकिन अभी यह अधिक चौराहों पर नहीं दिखी है। एक चौराहे पर ही नेट लगाने में 30 हजार रुपए तक का खर्चा बताया जा रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore signal timing change
  • इंदौर सिग्नल टाइमिंग बदलाव
  • इंदौर ट्रैफिक सिग्नल
  • Indore Heat Wave
गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद

By Ashish Bhardwaj

गोडावण संरक्षण को मिली कामयाबी, राज्य पक्षी पहली बार जंगल में, भूपेंद्र यादव रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में LJP की एंट्री : चिराग पासवान ने रायपुर से फूंका चुनावी बिगुल, जल्द बनेगी राज्य इकाई
एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

एएनटीएफ ने 100वें फरार अपराधी निम्बाराम को जोगणिया में गिरफ्तार किया, जानें पूरा मामला
एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद

By Arohi Raj

एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार: 8 अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी, NABH की शर्त पर विवाद
हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी

By Umeshwari Baghel

हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी
सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

By Jageshwar prasad

सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग

By Sanjay Dhiman

सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग