इंदौर में ट्राई का ड्राइव टेस्ट - जियो, एयरटेल और BSNL में किसकी निकली सबसे ज्यादा इंटरनेट स्पीड

Sanjay Gupta | May 18, 2025, 10:59 IST
Share
indore-trai-drive-test-jio-airtel-bsnl-internet-speed
indore-trai-drive-test-jio-airtel-bsnl-internet-speed

इंदौर में मार्च 2025 में ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट स्पीड जांचने के लिए ड्राइव टेस्ट कराया। यह टेस्ट 23 से 29 मार्च तक शहर के 70 प्रमुख और व्यस्त इलाकों में किया गया।

इंदौर में मार्च माह में ट्राई (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने सभी मोबाइल कंपनियों के इंटरनेट स्पीड को जांचने के लिए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट चलाया। यह 23 से 29 मार्च तक किया गया। अब ट्राई ने यह रिपोर्ट जारी की है। इसमें जियो से लेकर एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल सभी कंपनियों की स्पीड को मैदान में परखा गया। इसमें खासकर बीएसएनएल को लेकर रिपोर्ट चौंका देगी।

सर्वे में जियो निकला सबसे आगे, बीएसएनएल के बुरे हाल

  • इस सर्वे रिपोर्ट में पहले नंबर पर जियो कंपनी आई है। वह 5जी, 4जी के लिए 254.35 एमबीपीएस स्पीड दे रही है।
  • सर्वे में दूसरे नंबर पर एयरटेल रही जो 5जी, 4जी के लिए 143.08 की स्पीड दे रही है।
  • तीसरे नंबर पर वोडाफोन है जो 4जी, 3जी और 2जी के लिए 34.22 की स्पीड दे रही है।
  • वहीं सबसे निचले पायदान पर BSNL रही जो 4जी, 3जी, 2जी के लिए केवल 0.97 की स्पीड दे रही है।

अपलोड स्पीड में एयरटेल आगे, बीएसएनएल यहां भी पीछे

वहीं अपलोड स्पीड में देखा जाए तो एयरटेल सबसे आगे निकला है। उसकी स्पीड 33.18 है, दूसरे नंबर पर जियो है जिसकी स्पीड 32.22 है, वोडाफोन तीसरे नंबर पर है और उसकी स्पीड 11.87 है, और बीएसएनएल फिर सबसे निचले पायदान पर रहा और 2.30 की स्पीड देखी गई। यह सभी आंकड़े ट्राई द्वारा की गई ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में हैं।

सभी 5जी पर बीएसएनएल अभी 4जी पर

रिपोर्ट में यह भी आया कि सभी निजी कंपनियां 5जी नेटवर्क पर जा चुकी हैं लेकिन अभी भी बीएसएनएल 4जी सेवा पर अटका हुआ है। बीएसएनएल की इंटरनेट स्पीड भी सबसे कम है। डाक्यूमेंट, फोटो डाउनलोड, अपलोड करने जैसी छोटी प्रक्रिया में भी इसकी स्पीड बहुत कम है।

खबर यह भी...भोपाल-इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन पर सीएम की अधिकारियों के साथ बैठक, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

शहर में 70 जगह किया टेस्ट

ट्राई ने यह टेस्ट इंदौर में 70 जगह पर किया था। इसमें प्रमुख एरिया, घनी आबादी, ट्रैफिक वाली सड़क यह सभी शामिल किए गए। रेलवे, नेशनल हाईवे पर भी किए गए। टेस्ट का उद्देश्य था कि आखिर उपभोक्ताओं को कंपनियां किस स्तर की सेवा दे रही हैं।

कॉल ड्रॉप भी देखे गए

यह ड्राइव टेस्ट सुबह साढ़े आठ से रात साढ़े आठ के बीच की गई। इसमें इंटरनेट स्पीड के साथ ही कॉल ड्रॉप को भी देखा गया। साथ ही कॉल लगने में कितनी देर लगती है, क्वालिटी वॉइस की कितनी बेहतर है इन सभी मानकों पर भी कंपनियों को परखा गया। टॉवर का कवरेज एरिया परखा गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

MP News भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण | Indore News | वोडाफोन आइडिया | TRAI | 5जी इंटरनेट

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • 5जी नेटवर्क
  • एयरटेल
  • जियो
  • 5जी इंटरनेट
  • वोडाफोन आइडिया
  • BSNL
  • TRAI
  • ट्राई
  • भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती