इंदौर ट्रक हादसे में घायल 17 साल की संस्कृति को मुंबई एयरलिफ्ट करेंगे, सीएम डॉ. मोहन यादव के आदेश

Sanjay Gupta | Sept 20, 2025, 14:50 IST
indore-truck-accident
इंदौर में हुए भयानक ट्रक हादसे में घायल संस्कृति वर्मा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश पर मुंबई एयरलिफ्ट किया जाएगा। यह कदम उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उठाया गया है।

इंदौर में सोमवार 15 सितंबर की शाम को हुए भयावह ट्रक हादसे में तीन की मौत हो गई थी और 12 घायल हुए थे। इस हादसे में गंभीर घायल 17 साल की बेटी के इलाज के लिए अब सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने आदेश देते हुए उन्हें इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए हैं।



सीएम मोहन यादव ने यह दिया आदेश

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में एक कैंटीन के लिए ऐसे बंटी 35 लाख की रिश्वत, 5 लाख की रिश्वत देने का एक और वीडियो आया सामने



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। एयरपोर्ट रोड ट्रक हादसे को विधायक उषा ठाकुर ने बताया साजिश, बोलीं–उच्च स्तरीय जांच हो



ऑपरेशन के बाद फैला है संक्रमण

इस हादसे (इंदौर ट्रक हादसा) में घायलों में 17 साल की संस्कृति, पिता अशोक वर्मा निवासी स्कीम 51 संगम नगर इंदौर भी थी। हादसे के बाद से ही उनका इलाज चल रहा है। हाथ का ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद संक्रमण के खतरे ने चिंता बढ़ा दी। डॉक्टर्स ने मुंबई रैफर की सलाह दी थी। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव को जानकारी मिली और उन्होंने बेटी को एयरलिफ्ट करने के आदेश दिए।



ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर में पुलिस कमिश्नरी के बाद नया प्रयोग, विजयनगर, लसूडिया में अब इंस्पेक्टर रैंक दो-दो अधिकारी



ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर के सिंगापुर टाऊनशिप के बोगदों में पानी भरने से बार–बार लग रहा जाम, मंत्री सिलावट कर रहे सिर्फ नौटंकी



यह हुआ था हादसा

इंदौर में सोमवार शाम सात से साढ़े सात बजे के बीच एरोड्रम एरिया में ड्राइवर गुलशेर और क्लीनर शंकर शराब के नशे में भीड़ वाले नो इंट्री एरिया में ट्रक लेकर घुस गए। एक टक्कर के बाद क्लीनर तो कूदकर भाग गया लेकिन गुलशेर एक किलोमीटर तक ट्रक दौड़ाता आया और कई लोगों को टक्कर मारी, जिसमें तीन की मौत हुई और 12 घायल हुए। बाद में सीएम ने इसमें सख्ती दिखाते हुए डीसीपी ट्रैफिक, एसीपी, टीआई, ट्रैफिक सूबेदार सहित कई पर कार्रवाई कर दी।



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर ट्रक हादसा