इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की फोटो ही काट दी, पहले गले मिल चुके

Pratibha Rana | Oct 25, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की फोटो ही काट दी, पहले गले मिल चुके
इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय, संजय शुक्ला ने अपने सोशल मीडिया से एक-दूसरे की फोटो ही काट दी, पहले गले मिल चुके

मप्र और इंदौर की हाईप्रोफाइल चुनावी सीट इंदौर विधानसभा एक में बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ कांग्रेस विधायक और प्रत्याश संजय शुक्ला के बीच तल्खी साफ दिख रही है।

संजय गुप्ता@ INDORE.

मप्र और इंदौर की हाईप्रोफाइल चुनावी सीट इंदौर विधानसभा एक में बीजेपी प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के साथ कांग्रेस विधायक और प्रत्याश संजय शुक्ला के बीच तल्खी साफ दिख रही है। विजयादशमी पर बाणगंगा के कुमारखेड़ी हुए कार्यक्रम के बाद दोनों ने इस आयोजन की फोटो डाली, दोनों इस आयोजन में थे लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाली चार फोटो में संजय शुक्ला को काट दिया, उन्हें पास में नहीं दिखाया, जबकि पास में खड़े थे। यही काम संजय शुक्ला ने भी किया। उन्होंने भी चार फोटो डाली और इसमें विजयवर्गीय दो फोटो में सीधे-सीधे कटे हुए दिख रहे हैं। बाकी फोटो में भी वह नहीं है।

जबकि कार्यक्रम में दोनों ने हाथ पकड़े थे पास में खड़े थे

विजयादशमी के इस आयोजन में कैलाश और संजय दोनों ही पुहंचे थे। इस आयोजन में उद्बोधन करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने संजय शुक्ला का हाथ पकड़कर उठाया और कहा कि हम दोनों बधाई दे रहे हैं आप सभी को। इसकी भी फोटी थी लेकिन दोनों ने ही अपने सोशल अकाउंट पर नहीं डाली और ना ही दोनों की कोई और फोटो पास में खड़े हुए डाली गई।

कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीटर पर यह अपलोड हुआ 11.30 बजे

बाणगंगा कुम्मारखाड़ी में दशहरा पर्व पर ब्रजलाला गुरू व्यायाम शाला द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सहभागिता की, भगवान राम ने जैसे बुराई के प्रतीक रावण का संहार किया है, वैसे ही हमें समाज से बुराईयों को खत्म करना है।

(इसमें चार फोटो लगी है, एक में खुद के उद्बोधन की, दूसरी रावण दहन की, तीसरी उद्बोधन की इसमें शुक्ला पीछे कटे हुए दिख रहे हैं, चौथी फोटो भीड़ की)

WhatsApp Image 2023-10-25 at 10.53.25 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-25 at 10.53.25 AM.jpeg

संजय शुक्ला के ट्विटर पर यह अपलोड हुआ रात 11.25 पर

विजयादशमी पर कुमारखाड़ी में रावण दहन- आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में उपस्थित होकर होकर अधर्म पर धर्म की जीत का साक्षी बनकर धर्मप्रेमी जनता को दशहरा की शभुकनाएं दी।

(इसमें चार फोटो लगी दो उद्बोधन की फोटो में कैलाश विजयवर्गीय की फोटो बगल में कटी हुई दिख रही है, बाकी दो फोटो भी उद्बोधन और आयोजकों के साथ, इन सभी में कैलाश विजयवर्गीय नहीं है)

WhatsApp Image 2023-10-25 at 10.53.40 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-10-25 at 10.53.40 AM.jpeg

पहले गले मिल चुके हैं दोनों प्रत्याशी

इसके पहले गोम्मटिगिरी पर जैन समाज के क्षमा पर्व पर दोनों ही सद्भाव माहौल में मिले थे। इसमें संजय शुक्ला ने जहां विजयवर्गीय के पैर छुए, वहीं विजयवर्गीय ने उन्हें गले लगाया। तब शुक्ला का टिकट घोषित नहीं हुआ था। फिर शुक्ला का टिकट घोषित हुआ, कुछ दिन बाद अग्रवाल समाज समिति के आयोजन में दोनों मिले, बीच में आयोजक थे, तब कोई बात-चीत नहीं हुई। अब विजायदशमी पर मिले, दोनों पास में खड़े रहे, कैलाश ने हाथ पकड़कर ऊपर उठाया और सभी को बधाई दी, फिर दोनों अपने-अपने रास्ते। बाद में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की फोटो ही काट दी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Sanjay Shukla
  • संजय शुक्ला
  • Vijayvargiya- Sanjay Post
  • विजयवर्गीय- संजय पोस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज