इंदौर में महिला भिखारी की एक हफ्ते की कमाई 75 हजार रुपए

Sanjay Gupta | Dec 12, 2024, 15:30 IST
Share
indore beggar
indore beggar

इंदौर में जब महिला व बाल विकास की टीम ने एक महिला भिखारी को रेस्क्यू किया तो उसके पास करीब 75 हजार रुपए की नकदी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि यह उसकी सप्ताह भर की कमाई है।

इंदौर में जब महिला व बाल विकास की टीम ने एक महिला भिखारी को रेस्क्यू किया तो उसके पास करीब 75 हजार रुपए की नकदी मिली। पूछताछ में उसने बताया कि यह उसकी सप्ताह भर की कमाई है। औसतन 10 से 15 दिन में वह इतनी राशि कमा लेती है। यानी इस हिसाब से देखे वह हर दिन 5 हजार रुपए और साल के करीब डेढ़ लाख रुपए कमाती है। वहीं मप्र में तो प्रति साल व्यक्ति आय ही 1.42 लाख रुपए है।

शनि मंदिर के पास मिली महिला

बुधवार को यह कार्रवाई महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने की थी। दिनेश मिश्रा व उनकी टीम द्वारा बड़ा गणपति, राजवाड़ा में यह कार्रवाई हुई। इस दौरान शनि मंदिर के पास यह महिला भिखारी भिक्षावृत्ति करते हुए मिली। जब जांच की तो इनके पास 74 हजार 768 रुपए मिले। कार्रवाई के दौरान 300 भिक्षुक मिले जिन्हें उज्जैन सेवाधाम में पुनर्वास के लिए भेजा गया है।

500 रुपए तक के नोट मिले

महिला ने बताया कि वह शनि मंदिर, जैन मंदिर व आसपास भीख मांगती है। महिला के पास एक रुपए से लेकर 500 रुपए के नोट मिले हैं। सबसे ज्यादा 100 रुपए के 423 नोट मिले। वहीं 500 रुपए के 22 नोट मिले। इसके साथ ही एक रुपए, दस रुपए, 20 व 50 रुपए के भी नोट पाए गए हैं।

एक दिन की औसत कमाई 5 हजार रुपए

महिला ने बताया कि उन्हें औसतन 10-15 दिन में 75 हजार रुपए मिल जाते हैं, यानी कि हर दिन लगभग 5 हजार रुपए से ज्यादा की कमाई होती है। वहीं महीने भर की कमाई का हिसाब हुआ 1.50 लाख रुपए। यह कमाई मप्र में प्रति व्यक्ति सालाना आय 1.42 लाख रुपए से 12 गुना ज्यादा है, क्योंकि महिला भिक्षुक तो इतना पैसा एक महीने में ही कमा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • अमीर भिखारी
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती