इंदौर में महिला के साथ आर्मी मैन की दरिंदगी, ब्लैकमेल किया, प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाला

Sanjay Gupta | Sept 15, 2024, 24:22 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले महू आर्मी कैंटीन में कार्ड गुम गया था वहां संजय यादव ने मदद की थी। तभी से पहचान थी। एक दिन घर आया और नहाने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया...

INDORE. इंदौर में एक महिला के साथ आर्मी मैन द्वारा दरिंदगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल किया, शारीरिक संबंध बनाए और साथ ही प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाला, जिससे वह गंभीर घायल हुई। हिम्मत कर महिला थाने पहुंची और शिकायत की जिसके बाद महिला थाना प्रभारी और उनकी टीम ने जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह है मामला

महिला पुलिस थाना एसआई रूपाली सिंह भदौरिया ने बताया कि रात को पीड़िता महिला थाने आई थी वह ढंग से चल भी नहीं पा रही थी। उसने बताया कि आरोपी संजय यादव द्वारा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है, होटल में बुलाया गया था, वहां जबरदस्ती संबंध बनाए, मारा और प्राइवेट पार्ट में ग्लास डाल दिया। इस कारण वह चल भी नहीं पा रही है और खून बह रहा है। इसके बाद महिला थाना प्रभारी के साथ पूरी टीम गई और होटल जिंजर पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर हाई कोर्ट का अहम फैसला- पत्नी तलाक लेने के बाद केवल मेंटनेंस के भरोसे नहीं रह सकती, पढ़ी-लिखी है और काम करने में सक्षम तो काम करे

नहाने का वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले महू आर्मी कैंटीन में कार्ड गुम गया था वहां संजय यादव ने मदद की थी। तभी से पहचान थी। एक दिन घर आया और नहाने का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शारीरिक संबंध बनाए और अभी तक एक-डेढ़ लाख रुपए ब्लैकमेल करके ले चुका है।

इस तरह भागी होटल से

रात को भी उसने होटल बुलाया, मारा और शारीरिक संबंध बनाए, फिर राशि की डिमांड की। पीड़िता एटीएम से राशि लाने की बात कहकर वहां से भाग आई और सीधे महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उधर आरोपी ने कहा कि सारे आरोप झूठे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर
  • प्राइवेट पार्ट
  • आर्मी मैन की दरिंदगी
  • महिला से दरिंदगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज