इंदौर में बना देश का पहला 14-D थिएटर, दर्शक बारिश, हवा, कोहरा को भी कर सकेंगे महसूस
Aman Vaishnav | Aug 16, 2026, 08:45 IST
देश का पहला 14-D थिएटर
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में भारत का पहला 14-D वर्चुअल जू थिएटर बना है। इसमें दर्शक शो के दौरान बारिश की बूंदें, चेहरे पर हवा, कोहरा, बुलबुले और सीटों के हिलने जैसे 14 तरह के इफेक्ट्स महसूस कर सकेंगे।
समझें क्या है पूरा मामला...
- इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में नया आकर्षण शुरू हो रहा है।
- यहां 14-D वर्चुअल जंगल सफारी और थिएटर बनकर तैयार है।
- इस प्रोजेक्ट पर करीब 4 से 4.5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
- यह भारत का पहला वर्चुअल जू 14-D थिएटर है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद 16 अगस्त से आम दर्शकों के लिए यह सुविधा खुल जाएगी। जू प्रबंधन का दावा है कि यह भारत का पहला वर्चुअल जू 14-D थिएटर है।
प्रोजेक्ट में क्या है खास
थिएटर की स्क्रीन वाटरप्रूफ है। इसे खासतौर पर साउथ कोरिया से मंगाया गया है। इससे दर्शकों को असली जंगल में होने जैसा अहसास होगा।
e3badf88-f32
गोरिल्ला के मुंह से होगी एंट्री
दीवारों पर बड़े पेड़, टाइगर और शेर जैसे दृश्य दिखेंगे। कुछ देर के लिए ऐसा माहौल बनेगा, जैसे दर्शक असली जंगल में पहुंच गए हों।
4a82afcd-16f
सीटें भी करेंगी जंगल जैसा एहसास
पहले 10 मिनट में एडवेंचर फॉरेस्ट का अनुभव मिलेगा। स्क्रीन के दृश्यों के अनुसार सीटें आगे-पीछे और ऊपर-नीचे मूव करेंगी। चेहरे पर हवा, पानी के छींटे और कोहरे जैसे इफेक्ट्स भी महसूस होंगे।
अगले 10 मिनट में प्री-हिस्टोरिक एडवेंचर दिखाया जाएगा। इसमें पुराने जंगल और उस दौर के जीवों की दुनिया दिखेगी। पहाड़ से गाड़ी उतरने पर सीट नीचे जाएगी, चढ़ाई पर ऊपर उठेगी।
f5b2ea41-884
दर्शकों की सुरक्षा का रखा गया ध्यान
ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया का रोमांच
इसके बाद भूल-भुलैया आएगी। यहां कई रास्ते होंगे। बीच-बीच में शेर और भालू की दहाड़ सुनाई देगी। दर्शकों को सही रास्ता खुद तलाशना होगा।
आगे मिरर ब्रिज है, जहां होलोग्राम से हनुमान जी के दर्शन होंगे। इसके बाद 3D वाइल्ड लाइफ इमर्सिव सफारी और 3D डोम शो होगा। डोम शो करीब 10 मिनट का होगा। पूरा सफर खत्म होने पर दर्शक कैंटीन में इंदौरी व्यंजन भी चख सकेंगे।
99909d32-b6b
टिकट और शो के समय की जानकारी
जू प्रबंधन के अनुसार भविष्य में टिकट दर बदल सकती है। इस पर फैसला उच्च अधिकारियों के स्तर पर लिया जाएगा।
प्रोजेक्ट में क्यों हुई देरी
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी के जंगलों में अब गूंजेगी शेर की दहाड़, भोपाल वन विहार प्रबंधन की तैयारी
नहीं ले पाएंगे जंगल सफारी का मजा, बंद होंगे नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में होमस्टे की परमिशन पर बना डाला रिसॉर्ट
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman