इंदौर ED ने जूम डेवलपर्स की 2650 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी में बैंकों को 180.87 करोड़ रुपए दिलवाए
Sanjay Gupta | Jan 19, 2026, 13:26 IST
indore zoom developers fraud recovery ed action
जूम डेवलपर्स प्रालि द्वारा बैंकों के साथ की गई 2 हजार 650 करोड़ की धोखाधड़ी में अब बैंकों को राशि वापस मिलने लगी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ED) इंदौर ने जूम से अटैच की गई संपत्ति में से बैंकों को 180.87 करोड़ रुपए वापस दिलवाए हैं।
News In Short
- जूम डेवलपर्स ने बैंकों के साथ 2 हजार 650 करोड़ की धोखाधड़ी की।
- ईडी इंदौर ने कुर्क संपत्तियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू की।
- कोर्ट के आदेश पर बैंकों को 180.87 करोड़ रुपए वापस मिले।
- धोखाधड़ी में पीएनबी समेत कुल 22 बैंक शामिल थे।
News In Detail
इन बैंकों को मिली राशि
वहीं, आईडीबीआई बैंक ने भी इसी मामले में अलग से आवेदन दायर किया था। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें ध्यान से सुनीं। इसके बाद इंदौर स्थित विशेष पीएमएलए न्यायालय ने बैंकों के पक्ष में फैसला सुनाया।
अदालत ने आदेश दिया कि कुल 180.87 करोड़ रुपए की कुर्क की गई संपत्तियां बैंकों को वापस की जाएं। यह फैसला बैंकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
Vide order dated 17/1/2026 passed by the Hon’ble Special Court (PMLA), Indore, ED, Bhopal Zonal Office, has facilitated the restitution of properties valued at Rs. 180.87 Crore in favour of the banks in Bank Fraud Case of M/s Zoom Developers Pvt. Ltd. (ZDPL), its Directors Vijay… pic.twitter.com/MRcOsvxtO3
— ED (@dir_ed) January 18, 2026
2650 करोड़ की धोखाधड़ी है
सीबीआई ने जूम डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके डायरेक्टर विजय मदनलाल चौधरी और बिहारी लाल केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की। मामला आईपीसी की धारा 120बी और 420 के तहत दर्ज हुआ था।
इन सभी पर आरोप है कि उन्होंने पीएनबी के नेतृत्व वाले 22 बैंकों के कंसोर्टियम को करीब 2 हजार 650 करोड़ रुपए का चूना लगाया। यह मामला बड़े स्तर की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
इस तरह की थी धोखेबाजी
बाद में इस लोन राशि को समूह कंपनियों, भारत में स्थित ट्रस्टों और विदेशी संस्थाओं को हस्तांतरित कर दी गई। जांच में यह भी पता चला कि विदेशी एग्रीगेटरों को जूम के डायरेक्टर विजय मदनलाल चौधरी द्वारा संचालित किया जाता था। इसमें आगे की जांच जारी है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में भिखारी निकला करोड़पति, संपत्ति में 3 मकान, 1 कार, 3 ऑटो, रेडक्रास से भी फ्लेट लिया
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava