इंदौर में सोशल मीडिया और YouTube बना रहे युवाओं को ड्रग एडिक्ट, एमवायएच पोस्टमार्टम विभाग का बड़ा खुलासा

Vishwanath Singh | Aug 14, 2025, 20:19 IST
Share
Sourabh853
Sourabh853

ताजा घटना में विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय नेपाली युवक की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हो गई। युवक होटल में शेफ का काम करता था और पहले गुरुग्राम में नौकरी कर चुका था।

इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग और एमवायएच पोस्टमार्टम टीम ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवा अब महंगे ब्राउन शुगर या अन्य ड्रग्स की जगह इंटरनेट और YouTube से सस्ते और खतरनाक नशीले पदार्थ बनाना सीख रहे हैं। ये युवा पेन किलर टैबलेट को लिक्विड ड्रग में बदलकर इंजेक्शन के जरिए ले रहे हैं, जिससे मौत के मामले सामने आने लगे हैं।

ड्रग के ओवरडोज से हुई मौत

ताजा घटना में विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय नेपाली युवक की मौत ड्रग्स के ओवरडोज से हो गई। युवक होटल में शेफ का काम करता था और पहले गुरुग्राम में नौकरी कर चुका था। पोस्टमार्टम के दौरान कोई बाहरी चोट, बीमारी या आत्महत्या के संकेत नहीं मिले, लेकिन जांघ की नस (फेमोरल आर्टरी) पर सुई के बारीक छेद ने मामले की दिशा बदल दी।

क्राइम सीन विजिट में खुला राज

फोरेंसिक टीम ने पुलिस के साथ मृतक के कमरे की तलाशी ली। वहां दर्द निवारक टैबलेट के दो पत्ते, चम्मच, लाइटर और इंजेक्शन मिला। चम्मच पर सफेद पाउडर चिपका हुआ था। जांच में पता चला कि युवक YouTube वीडियो देखकर पेन किलर टैबलेट को चम्मच पर गर्म करता, उसे लिक्विड ड्रग में बदलकर इंजेक्शन से जांघ की नस में लगाता था।

रूम पार्टनर का बयान

मृतक का रूम पार्टनर बोला—"वह बार-बार इंजेक्शन लेकर बाथरूम जाता था। व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर उसका दोस्त उसे ड्रग्स बनाने और लगाने की विधि सिखाता था।"

यह खबर भी पढ़ें...हाई कोर्ट का सवाल : एमपी-एमएलए के चुनाव हो सकते हैं, तो छात्रसंघ चुनाव क्यों नहीं?

विशेषज्ञों की राय

फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा"मैंने अब तक 3000 से ज्यादा पोस्टमार्टम किए हैं, लेकिन ऐसा केस पहली बार देखा है। विसरा और त्वचा के सैंपल एफएसएल भेजे गए हैं।" विभागाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह ने चेतावनी दी "YouTube देखकर ड्रग्स बनाना और लेना युवाओं में खतरनाक ट्रेंड बन रहा है, जो समाज के लिए गंभीर खतरा है।"

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • पोस्टमार्टम
  • मौत
  • एमजीएम मेडिकल कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती