अब टिकट कैंसिलेशन पर IRCTC को लौटानी होगी 70 फीसदी राशि, उपभोक्ता आयोग ने दिया आदेश
Amresh Kushwaha | Dec 19, 2025, 18:21 IST
irctc-ticket-cancellation-refund-70-percent-amount
भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने टिकट कैंसिलेशन पर अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने कहा की IRCTC को टिकट कैंसिल होने पर 70 फीसदी राशि उपभोक्ता को लौटानी होगी।
BHOPAL. भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने हाल ही में IRCTC के विदेशी टूर पैकेज को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। आयोग ने कहा है कि यदि किसी उपभोक्ता का टूर कैंसिल होता है, तो IRCTC को 70 फीसदी राशि लौटानी होगी। यह आदेश सेवा में कमी और अनुचित व्यवहार को लेकर दिया गया है।
यह मामला 65 वर्षीय सुनीता चौकसे और उनके पति मोहन चौकसे से जुड़ा हुआ है। दोनों ने IRCTC से इजिप्ट (Egypt) का गिफ्ट ऑफ नील टूर पैकेज लिया था। इसकी कीमत तीन लाख 64 हजार 800 रुपए थी।
इसके अलावा, उन्होंने TCS (Tax Collected at Source) के रूप में 18 हजार 240 रुपए भी जमा किए थे। टूर की शुरुआत के लिए उन्होंने भोपाल-रायपुर-कोलकाता फ्लाइट के 31 हजार रुपए भी खर्च किए थे।
ये खबर भी पढ़िए...गुड न्यूज: अब ट्रेन लेट हुई या AC ने दिया धोखा, IRCTC से मिलेगा 100% रिफंड, जानें कैसे?
मोहन चौकसे ने बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें पेसमेकर लगवाना पड़ा था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने तय किया कि यह यात्रा स्वास्थ्य कारणों से संभव नहीं है। इसके बाद मोहन चौकसे ने IRCTC से टूर कैंसिल करने और उनकी जमा की गई राशि वापस करने की अपील की थी।
वहीं, कंपनी ने राशि वापस करने से मना कर दिया था। मोहन चौकसे ने IRCTC से कम से कम 90% राशि वापस करने का अनुरोध किया था। वहीं, कंपनी ने सिर्फ 10% राशि लौटाने का दावा किया और बाकी पैसा नहीं दिया। इसके बाद, यह मामला उपभोक्ता आयोग में दायर किया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...IRCTC से तत्काल टिकट बुक करना हुआ आसान, जानिए 6 महत्वपूर्ण बातें और नियम
ये खबर भी पढ़िए...तत्काल बुकिंग : IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करने की जानें पूरी प्रोसेस
आयोग ने आईआरसीटीसी के एकतरफा नियमों को अनुचित मानते हुए कंपनी को आदेश दिया है। कंपनी को उपभोक्ता को 70% राशि वापस करनी होगी। इसके अलावा, मानसिक कष्ट के लिए 5000 और वाद व्यय के लिए 3000 रुपए का मुआवजा देना होगा। यदि दो महीने में राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो उस पर 9% ब्याज लगेगा।
ये खबर भी पढ़िए...ये कैसी तत्काल की सुविधा, एक मिनट में बुकिंग फुल, पूछने पर IRCTC का जवाब भी गजब
क्या था मामला?
इसके अलावा, उन्होंने TCS (Tax Collected at Source) के रूप में 18 हजार 240 रुपए भी जमा किए थे। टूर की शुरुआत के लिए उन्होंने भोपाल-रायपुर-कोलकाता फ्लाइट के 31 हजार रुपए भी खर्च किए थे।
ये खबर भी पढ़िए...गुड न्यूज: अब ट्रेन लेट हुई या AC ने दिया धोखा, IRCTC से मिलेगा 100% रिफंड, जानें कैसे?
मेडिकल कारणों से कैंसिल करना पड़ा टूर
वहीं, कंपनी ने राशि वापस करने से मना कर दिया था। मोहन चौकसे ने IRCTC से कम से कम 90% राशि वापस करने का अनुरोध किया था। वहीं, कंपनी ने सिर्फ 10% राशि लौटाने का दावा किया और बाकी पैसा नहीं दिया। इसके बाद, यह मामला उपभोक्ता आयोग में दायर किया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...IRCTC से तत्काल टिकट बुक करना हुआ आसान, जानिए 6 महत्वपूर्ण बातें और नियम
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
आयोग ने 70 फीसदी राशि लौटाने के दिए आदेश
ये खबर भी पढ़िए...ये कैसी तत्काल की सुविधा, एक मिनट में बुकिंग फुल, पूछने पर IRCTC का जवाब भी गजब
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari