जबलपुर तीन निजी स्कूल को वापस करने होंगे 33 करोड़ रुपए
Neel Tiwari | Jan 03, 2025, 19:06 IST
Jabalpur 3 private
जबलपुर में 3 निजी स्कूलों को 2 लाख रुपए आर्थिक दंड के साथ लगभग 33 करोड़ रुपए जो अवैध फीस के रूप में लिए गए थे उन्हें छात्र-छात्राओं के अभिभावक को वापस करने के आदेश जारी किए गए।
जबलपुर जिला प्रशासन ने नियम विरुद्ध फीस वृद्धि कर अवैध फीस की वसूली करने के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। दरअसल जांच के दौरान 3 निजी स्कूलों को 2 लाख रुपए आर्थिक दंड के साथ लगभग 33 करोड़ रुपए जो अवैध फीस के रूप में लिए गए थे उन्हें छात्र-छात्राओं के अभिभावक को वापस करने के आदेश जारी किए गए। अभी तक 28 स्कूलों से लगभग 219 करोड़ रुपए की अवैध फीस वसूली के मामले उजागर हुए हैं।
![e0d643db-a3b]()
जबलपुर में कलेक्टर के आदेश के बाद लगातार निजी स्कूलों में नियम विरुद्ध फीस वृद्धि कर अवैध फीस वसूल किए जाने के खिलाफ जांच कमेटी बनाकर संबंधित जांच की जा रही है। जिसमें 3 निजी स्कूलों के द्वारा लगभग 33 करोड़ रुपए की गई अवैध फीस वसूली को 30 दिन के अंदर अभिभावकों को वापस करने के आदेश जारी की है। इन स्कूलों में नचिकेता सीनियर सेकेंडरी स्कूल विजयनगर ने 5.85 करोड़, स्मॉल वंडर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने 12.02 करोड़ सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रांझी ने 15.91 करोड़ रुपए अवैध फीस वसूली के रूप में छात्रों के अभिभावकों से वसूल किए गए हैं।
जबलपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों को अब तक लगभग 100 करोड़ से ज्यादा की फीस वापस करने के आदेश दिए हैं। बीते दिनों 5 निजी स्कूलों पर लगभग 31 करोड़ रुपए फीस वापसी के आदेश भी दिए गए थे। लेकिन स्कूलों ने छात्रों की फीस वापस नहीं की है। इसके अलावा स्कूलों के द्वारा इस मामले में हाईकोर्ट में अपील की है।
फीस वापसी के दिए गए आदेश में तीनों निजी स्कूलों को आदेश दिए गए थे। स्कूलों में नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल विजय नगर, स्मॉल वंडर हायर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल रांझी को म.प्र. निजी विद्यालय को 15 दिन के अंदर अपील कर सकते हैं।
e0d643db-a3b
जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
स्कूलों पर आर्थिक दंड भी लगाया
निजी स्कूलों के विरुद्ध जांच करवाई करते हुए 28 स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसमें से 12 निजी स्कूलों के प्रबंधकों में से 84 व्यक्तियों के ऊपर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। साथ ही 16 निजी स्कूलों पर लगभग 32 लाख रुपए आर्थिक दंड भी लगाया गया है इसके अलावा जांच के दौरान हुए खुलासे में 28 स्कूलों के द्वारा लगभग 219 करोड रुपए अवैध फीस वसूली के रूप वसूल किए गए हैं।
100 करोड़ से ज्यादा फीस वापस करने के आदेश
15 दिनों के अंदर कर सकते है अपील
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA