CBI की बड़ी कार्रवाई, अपने ही DSP को साढ़े 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Vikram Jain | Aug 20, 2024, 17:08 IST
Share
Jabalpur CBI DSP arrested for taking bribe
Jabalpur CBI DSP arrested for taking bribe

दिल्ली मुख्यालय से जबलपुर पहुंची सीबीआई की टीम ने अपने ही डीएसपी को साढ़े चार लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद ही सीबीआई ने एनसीएल के दो अफसरों और ठेकेदार के घर पर छापामार कार्रवाई की।

JABALPUR. दिल्ली से जबलपुर पहुंची सीबीआई की टीम ने अपने ही डीएसपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली मुख्यालय से आई टीम ने एनसीएल सिंगरौली में सामान सप्लाई और भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे सीबीआई कैडर के डीएसपी जाय जोसेफ दामले को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

साढ़े चार लाख की रिश्वत लेते DSP गिरफ्तार

सीबीआई मुख्यालय की टीम ने डीएसपी को विजय नगर के SBI चौक से साढ़े 4 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सीबीआई ने एनसीएल के दो अधिकारी और ठेकेदार के आवास और कार्यालय पर छापामार कार्रवाई की। सीबीआई मुख्यालय के निर्देश पर 16 घंटे चली छापामार कार्रवाई में साढ़े 4 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ है।

डीएसपी को सौंपी गई थी भ्रष्टाचार मामले की जांच

दरअसल, नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में पूर्व सीएमडी भोला सिंह के कार्यकाल के दौरान मशीनों के कलपुर्जों की सप्लाई की गई थी। सप्लाई मामले में भारी अनियमितता की शिकायत के बाद मामले में जांच सीबीआई जबलपुर डीएसपी जाय जोसेफ दामले को सौंपी गई थी। अब मामले में दिल्ली मुख्यालय से आई सीबीआई ने टीम ने अपने विभाग के अधिकारी को साढ़े 4 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एनसीएल अधिकारी के घर छापा

डीएसपी की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार की शिकायत पर सीबीआई ने एनसीएल सीएमडी के पीए सूबेदार ओझा के आवास पर शनिवार की रात करीब 1 बजे दबिश दी। साथ ही टीम के कुछ अधिकारी एनसीएल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी बसंत कुमार सिंह के आवास पर रात में पहुंचे, पूछताछ और कागजात की जांच के बाद हिरासत में लिया गया।

ठेकेदार के घर भी रेड

सीबीआई ने विंध्यनगर स्थित ठेकेदार रवि सिंह के घर पर भी छापा मारा। इसके बाद सीबीआई की जांच 16 घंटे तक चलते रही। बताया जा रहा है कि सीबीआई को कार्रवाई के दौरान प्रबंध सचिव के आवास से साढ़े 3 करोड़ कैश और मुख्य सुरक्षा अधिकारी और ठेकेदार के घर से 50 लाख रुपए बरामद किए गए है। सूत्रों की मानें तो भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच एजेंसी ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • जबलपुर में सीबीआई की कार्रवाई
  • सीबीआई का डीएसपी रिश्वत लेते गिरफ्तार
  • CBI DSP arrested
  • NCL सिंगरौली भ्रष्टाचार मामला
  • NCL अफसरों के घर छापा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज