जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदी बना रहे इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

Neel Tiwari | Aug 27, 2024, 19:21 IST
Share
 Central jail making eco friendly ganesh
Central jail making eco friendly ganesh

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार में कैदियों द्वारा इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में एक अनोखी पहल की जा रही है, जहां कैदियों द्वारा इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि कैदियों को इस कार्य में दक्ष बनाना भी है।

10 बंदियों की टीम बना रही है मूर्तियां

जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के अनुसार, इस पहल का नेतृत्व एक विशेष कैदी कर रहा है, जिसे हाल ही में एक अन्य जेल से जबलपुर सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया गया था। इस कैदी के पास प्रतिमाएं बनाने में विशेष दक्षता है । उसकी देखरेख में अन्य 10 कैदियों की टीम ने भी इस कला को सीखा और अब ये सभी मिलकर इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...गणेश उत्सव : मुंबई के इस गणपति पंडाल का 408 करोड़ का बीमा

जेल में भी गणेश प्रतिमाओं किया जाएगा को स्थापित

इस साल गणेश उत्सव के दौरान जेल परिसर में बनाई गई दो बड़ी गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा और उनका विधिवत पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके अलावा, आम नागरिक भी इन इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं को खरीद सकते हैं, जिससे कैदियों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

Ganesh Chaturthi 2024 : कब है गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त के साथ जानिए इसका इतिहास

पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने की कोशिश

इस प्रयास का उद्देश्य न केवल कैदियों के कौशल को निखारना है, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी फैलाना है। मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से बनी ये प्रतिमाएं पानी में आसानी से घुल जाती हैं, जिससे जल प्रदूषण की समस्या नहीं होती। जबलपुर सेंट्रल जेल की इस पहल को काफी सराहना मिल रही है । यह कदम अन्य जेल के लिए भी एक प्रेरणा बन सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Jabalpur Central Jail
  • जबलपुर सेंट्रल जेल
  • गणेश उत्सव 2024
  • इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को