प्रयागराज से जुड़ेगा जबलपुर शहर तो बढ़ेगा पर्यटन, सफर होगा आसान
Sandeep Kumar | Nov 28, 2024, 22:34 IST
Prayagraj tourism
मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश की मोहन यादव की सरकार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और जबलपुर के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने तैयारी भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यूपी के प्रयागराज से रीवा होते हुए जबलपुर तक कॉरिडोर बनेगा। कॉरिडोर बनते ही प्रयागराज से नर्मदा स्नान करने वाले पर्यटकों को जबलपुर आसानी से आ सकेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश को यूपी के ( गोल्डन ट्रायंगल ) से भी जोड़ने की योजना है। सरकार Tourism Corridor बनाकर दो पवित्र नदियों गंगा और नर्मदा को जोड़ने जा रही है।
एमपी Tourism विभाग बहुत जल्द Ganga-Narmada Tourism Corridor बनाने के लिए एमपी और यूपी के निवेशकों को इनवाइट करेगा। इससे अच्छे होटल, रिसॉर्ट, रेस्टोरेंट आदि बनाए जाएंगे। साथ ही धार्मिक महत्व बताते हुए अच्छी ब्रांडिंग की जाएगी। Tour Operators के माध्यम से पैकेज भी शुरू कराए जाएंगे। Prayagraj और Jabalpur के बीच सड़क मार्ग से दूरी 366 किमी है। फिलहाल दोनों शहर National Highway No. 30 से जुड़े हैं। इसलिए पर्यटन कॉरिडोर बनाकर सरकार पर्यटकों को एक जगह से दूसरी जगह डायवर्ट करने का प्रयास कर रही है।
यूपी के प्रयागराज, अयोध्या और बनारस को पर्यटन के गोल्डन ट्रायंगल के नाम से जाना जाता है। अब इस Triangle से भी मध्य प्रदेश को जोड़ा जाएगा। राम पथ गमन मार्ग से चित्रकूट को अयोध्या से जोड़ा जाएगा। साथ ही बनारस में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए आने वाले धार्मिक पर्यटक एमपी में भी ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें। इसकी ब्रांडिंग के साथ सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
इतना ही नहीं सरकार सुगम आवागमन के लिए कैब, बस और ट्रैवलर आदि की व्यवस्था करेगी। इससे प्रयागराज आने वाले पर्यटकों को रीवा, अमरकंटक और जबलपुर आदि स्थानों के लिए डायवर्ट किया जाएगा। जबलपुर आने वाले पर्यटकों को प्रयागराज के लिए डायवर्ट किया जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
रास्ते में मिलेंगे कई टूरिस्ट स्पॉट
प्रयागराज से जबलपुर आते समय सैलानी एमपी के कई पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकेंगे। रास्ते में रीवा के केवटी वाटरफॉल, व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर, मैहर में प्रसिद्ध माता मंदिर, धुआंधार जलप्रपात, भेड़ाघाट पड़ेगा। इसके अलावा बांधवगढ़, पन्ना, कान्हा किसली नेशनल पार्क और अमरकंटक की खूबसूरती देख सकेंगे।
बनेगा गंगा-नर्मदा टूरिज्म कॉरिडोर
क्या है गोल्डन ट्रायंगल
कैब, बस और ट्रैवलर की सुविधा भी होगी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman