कार्डियक अरेस्ट से हुई थी जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे की मौत, हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

Ravi Singh | Published:
Share
IAS Deepak Saxena
IAS Deepak Saxena

वरिष्ठ आईएएस व जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र अमोल की 2 जून को सांस थम गई थी। जब परिजनों को खबर मिली तो वे तत्काल दिल्ली पहुंचे। 3 जून को अमोल की पार्थिव देह जबलपुर लाई गई और शाम को अंतिम संस्कार किया गया।

JABALPUR. मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के वरिष्ठ आईएएस व जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ( Jabalpur Collector Deepak Saxena ) के बेटे अमोल ( amol ) का सोमवार, 3 जून को जबलपुर में अंतिम संस्कार ( Funeral ) किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देते वक्त हर आंख नम थी। गमगीन माहौल में अमोल पंचतत्व में विलीन हो गए।

IAS Deepak Saxena के पुत्र अमोल की 2 जून को सांस थम गई थी। जब परिजनों को खबर मिली तो वे तत्काल दिल्ली पहुंचे। 3 जून को अमोल की पार्थिव देह जबलपुर लाई गई और शाम को अंतिम संस्कार किया गया। सक्सेना परिवार के लिए जवान बेटे का जाना किसी वज्र के प्रहार से कम नहीं है। माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे को याद कर परिजन बेसुध हो जाते हैं।



अपने जिगर के टुकड़े को अंतिम विदाई देते हुए जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं उनका परिवार भावुक हो गया। हर आंख नम थी। नर्मदा तट पर ग्वारीघाट श्मशान घाट पर 20 वर्षीय अमोल का अंतिम संस्कार किया गया।

नहीं गए डॉक्टर के पास


करीब 21 वर्षीय अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शनिवार यानी 1 जून को उनकी तबीयत खराब हुई थी। इसी दिन शाम को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बेटे अमोल से बात की थी। उन्होंने अमोल को डॉक्टर से चैकअप कराने की सलाह दी थी, लेकिन अमोल ने डॉक्टर के पास जाने से इनकार कर दिया था।

मेडिकल से दवा खरीदकर खाई


अमोल मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर खाने के बाद सो गए थे, लेकिन फिर नहीं उठे। जानकारी के अनुसार, हीट स्ट्रोक की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी थी। सुबह ​हालचाल जानने के लिए जब परिजनों ने फोन किया तो अमोल का फोन रिसीव नहीं हुआ। चिंता होने पर उन्होंने अपने परिचितों से संपर्क किया।

एम्स दिल्ली में हुआ पोस्टमार्टम


तब पता चला कि अमोल की हालत नाजुक है। कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली जाने के लिए नागपुर रवाना हो रहे थे, तभी धूमा के पास उन्हें अमोल के निधन की खबर आई। वे तत्काल जबलपुर आए और फिर यहां से​ दिल्ली रवाना हुए। एम्स दिल्ली में अमोल का पोस्टमार्टम किया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर कलेक्टोरेट कॉलोनी सेल से मंजूर विवादित सैफी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट की फाइल रेरा से खारिज

कार्डियक अरेस्ट से थमी सांस


जानकारी के अनुसार, शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि अमोल की मौत कार्डियक अरेस्ट यानी दिल की धड़कन बंद होने से हुई है। यदि वे समय पर डॉक्टर को दिखा लेते तो संभव है कि यह अनहोनी नहीं होती। अपने इकलौते जवान बेटे की मौत से माता-पिता बेहाल हैं।




thesootr links



  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • अंतिम संस्कार
  • funeral
  • जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना
  • Jabalpur Collector Deepak Saxena
  • अमोल
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर