JABALPUR. जबलपुर कलेक्टर : जबलपुर के प्रसिद्ध जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय बेटे अमोल की दिल्ली में मौत हो गई। अमोल दिल्ली में रहकर फ़िल्म स्टडीज की पढ़ाई कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार अनमोल की तबियत शनिवार से खराब थी। बीमारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है पर सूत्रों के अनुसार यह पता लग रहा है कि अमोल सक्सेना हीट वेव का शिकार हुए थे और लू लगने के कारण बीमार हुए थे।
रात ही दीपक सक्सेना ने फोन पर बेटे से बात की थी
/sootr/media/media_files/KsOicEdqlACckkH86E05.jpeg)
शनिवार की रात कलेक्टर दीपक सक्सेना ने फोन पर अपने बेटे से बातचीत की थी और डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह भी दी थी लेकिन बताया गया है कि अमोल ने मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी और दवा खाने के बाद सो गये। डॉक्टर से परामर्श नहीं लिया। रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद अमोल का शव जबलपुर लाया जाएगा।
एयर एंबुलेंस से लाया जाएगा शव जबलपुर में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार अमोल सक्सेना का शव एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया जाएगा और कल दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस घटना से परिवार और दोस्तों में शोक का माहौल है। अमोल सक्सेना के निधन पर कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
पूरे संस्कारधानी में फैली शोक की लहर
हाल ही में शिक्षा माफिया के खिलाफ बहुत बड़ी कार्यवाही करने के बाद जबलपुर के कलेक्टर सुर्खियों में रहे हैं। इस कार्यवाही के कारण कलेक्टर दीपक सक्सेना जनता के लाडले बन चुके है। जनता को लाभ देने वाली इस कार्यवाही के बाद आम नागरिक भी उन्हें अपने परिवार के सदस्य की तरह प्यार कर रहे हैं ऐसे में जबलपुर की जनता में भी भारी शोक की लहर है। यह खबर सामने आने के बाद जबलपुर शहर के नागरिकों ने भी दुखी मन से कलेक्टर दीपक सक्सेना को इस भारी आघात को सहने के लिए सांत्वना दी है।
thesootr links
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें