जबलपुर में अपराधी सोशल मीडिया के जरिए कर रहे अपने गुनाहों का प्रचार

Neel Tiwari | Sept 07, 2024, 20:20 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T200606.794
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-07T200606.794

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जो अपराधियों को बैखोफ और पुलिस को सुस्त साबित कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है जिसमें दबंगों ने पहले तो युवक से मारपीट की।

जबलपुर में अपराध ( Crime ) का यह हाल है कि इसके बारे में कुछ भी लिखना नया नहीं लगता। रोजाना सामने आ रहे मामलों के बाद अपराध से जुड़ी खबरें जैसे शहर की जनता की दिनचर्या का हिस्सा बनती जा रही है। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जो अपराधियों को बेखौफ और पुलिस को सुस्त साबित कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र से सामने आया जिसमें दबंगों ने पहले तो युवक से मारपीट की और उसके बाद अपनी गुंडई का प्रचार करने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

युवक के पिटाई का वीडियो वायरल

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत कुछ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक युवक को दिन-दहाड़े लात-घूसों और बेल्ट से पिटाई करते हुए उसका वीडियो बनाया और वायरल भी कर दिया । वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि खुलेआम बीच सड़क पर किसी के भी साथ मारपीट करने में उन्हें किसी का डर भी नहीं है।

JBP
JBP

शहर में बेखौफ है बदमाश

शहर में आए दिन बढ़ रही इस प्रकार की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि शहर के बदमाशों को किसी का भी डर नहीं है ।पुलिस को ताक पर रखकर खुलेआम ऐसे अपराधों को करने में वे बिल्कुल भी झिझक नहीं रहे हैं उन्हें ऐसा लगता है कि जब चाहे शहर में ऐसी वारदात को अंजाम दे सकते है।

पुलिस कर रही FIR दर्ज न होने की बात

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान मे लिया गया है।अभी तक गढ़ा थाने में इस मामले पर कोई FIR दर्ज नहीं हुई है और वीडियो में दिख रहे युवकों की पड़ताल की जा रही हैं, साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि यह वीडियो अभी का है या पुराना। हालांकि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह बदमाश युवक से बीच सड़क पर मारपीट कर रहे हैं जिससे यह भी साफ हो रहा है कि शहर में अपराधियों पर पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है और वह खुलेआम दहशत फैला रहे। वहीं ऐसे मामलों के सामने आने के बाद पुलिस का सुस्त रवैया भी अपराधियों के हौसले बुलंद करता नजर आ रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • सोशल मीडिया
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • गुंडागर्दी का वीडियो
  • ASP सूर्यकांत शर्मा
  • जबलपुर गढ़ा थाना क्षेत्र
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि