डबल मर्डर: नेपाल तक लगे वांटेड के पोस्टर, पुलिस से अब भी दूर हत्यारे

Jitendra Shrivastava | May 25, 2024, 18:22 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के जबलपुर में अपने पिता और छोटे भाई की हत्या करने के बाद फरार हुई नाबालिग और प्रेमी मुकुल अब भी पुलिस की पहुंच से दूर है। 2 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इस शातिर जोड़ी को पकड़ने के लिए पुलिस के हाथ छोटे नजर आ रहे हैं...

नील तिवारी, JABALPUR. डबल मर्डर : जबलपुर में 14 और 15 मार्च की दरमियानी रात सिविल लाइंस स्थित रेलवे की मिलेनियम कॉलोनी के 363/3 ब्लॉक में 52 वर्षीय राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 9 वर्षीय बेटे तनिष्क की निर्मम हत्या का मामला सामने आने पर पूरा शहर सिहर उठा था। उसके बाद एक चौंकाने वाला सच सामने आया कि राजकुमार विश्वकर्मा की नाबालिक बेटी ने ही अपने प्रेमी और मुख्य आरोपी मुकुल के साथ मिलकर पिता और छोटे भाई की हत्या की थी। हत्या के बाद छोटे भाई के शव को पन्नी और कपड़े से बांधकर फ्रिज में डाल दिया था। मामले के बाद आरोपियों की उम्र देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे पर यह आरोपी अपनी उम्र के हिसाब से कहीं ज्यादा शातिर निकले। आरोपी मुकुल और नाबालिक प्रेमिका लगातार 2 महीने से ज्यादा समय बीत जाने पर भी पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहे हैं। पुलिस को उनकी लोकेशन की सूचना जब तक मिलती है तब तक यह वहां से नदारद हो गए थे।

कई सीसीटीवी और लोकेशन आ चुके हैं सामने

निर्मम दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी मुकुल और नाबालिक प्रेमिका के कई सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले हैं जिसमें आरोपी और नाबालिक प्रेमिका अलग-अलग जगह पर बिना किसी डर के घूमते हुए नजर आ रहे हैं। या शातिर जोड़ी लगातार अपनी लोकेशन बदलता है कभी इनकी लोकेशन गोवा में मिलती है तो कभी मथुरा यहां तक कि उनके नेपाल में होने की संभावना भी सामने आई थी। इन सीसीटीवी और लोकेशन के आधार पर पुलिस की टीम भी लोकेशन पर भेजी जा रहे हैं पर जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचती है तब तक यह शातिर जोड़ी वहां से नदारत हो चुकी होती है।

पूरे देश सहित नेपाल तक में लगे पोस्टर

दोहरे हत्याकांड के आरोपी के पोस्टर पूरे देश में सर्कुलेट किए गए हैं यहां तक की यह पोस्टर नेपाल पुलिस तक भी पहुंच गए हैं। नेपाल में भी इन पोस्टरों को चस्पा किया जा रहा है ताकि पूरे देश सहित नेपाल में भी यदि किसी को आरोपियों की जानकारी मिले तो वह पुलिस को सूचना दे सके।

क्राइम सीरियल से सीखे पैतरे

जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा ने बताया की पिछली बार जब मुकुल इस नाबालिग को लेकर फरार हुआ था तब उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अब वह जिस तरह से पुलिस को चकमा दे रहा है उसे यही प्रतीत हो रहा है की क्राइम सीरियल देखकर उसने पुलिस से बचने के पैतरे सीखे हैं। तभी वह किसी भी होटल या अन्य जगह पर रात के समय रुक नहीं रहा है। यह जोड़ी दिन के समय रुकती है और रात को एक शहर से दूसरे शहर ट्रैवल करती है और पुलिस को मिली लोकेशन पर टीम पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो जाते हैं। नाबालिग के पिता के उस बैंक अकाउंट को भी अब फ्रीज कर दिया गया है जिसका उपयोग आरोपी कर रहे थे। हालांकि, समर वर्मा ने यह कहा कि पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:
  • जबलपुर
  • डबल मर्डर
  • राजकुमार विश्वकर्मा
  • तनिष्क
  • आरोपी मुकुल और नाबालिक प्रेमिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई