बीजेपी नेताओं ने बिजली कंपनी के ऑफिस में की तोड़फोड़, बढ़े हुए बिल एडजस्ट कराने पहुंचे थे

Ravi Singh | Jun 19, 2024, 17:24 IST
Share
Jabalpur
Jabalpur

जबलपुर में विजयनगर उखरी स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में बुधवार 19 जून दोपहर हंगामा हो गया। बढ़ते बिल से परेशान लोगों ने बीजेपी नेताओं के साथ मिलकर ऑफिस में नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ कर दी।

जबलपुर में विजयनगर उखरी स्थित बिजली कंपनी के कार्यालय में बुधवार 19 जून दोपहर हंगामा हो गया। बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर कुछ लोग बीजेपी नेताओं के साथ पहुंच गए। इन्होंने नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ कर दी। कार्यालय में मौजूद अफसरों से गाली-गलौज की।

बढ़ते बिल से परेशान

हंगामा करने वालों का कहना है कि पहले बिल 100 से 300 रुपए के बीच आता था। लेकिन अब बिल हजार से ज्यादा आता है। बढ़ते बिल से हम परेशान हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=TeySkER-APc

बिजली विभाग ने काटे 10 हजार कनेक्शन

बिजली विभाग ने बिल वसूली को लेकर सख्ती बरती थी। जिसके चलते 10 हजार बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए थे। यह वह बिजली उपभोक्ता है जो महीनों बीत जाने के बाद भी बिजली बिल जमा करने का नाम नहीं ले रहे हैं। विद्युत अधिकारियों ने उन पर सख्ती से कार्रवाई की थी।

ये खबर भी पढ़ें...

निजी स्कूलों ने अवैध फीस वसूली से हुई कमाई को ऐसे लगाया ठिकाने, खुल रहे बड़े राज

भाजपा नेताओं ने कार्यालय में की तोड़फोड़

बड़े हुए बिजली के बिल को एडजस्ट कराने जबलपुर के विजयनगर स्थित एमपीएसईबी के कार्यालय में भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। कार्यालय में पदस्थ कार्यपालन यंत्री इमरान खान से धक्का मुक्की करते हुए कार्यालय की टेबल पलटा दी गई एवं कुर्सियां उठाकर फेंकी गई। इसके बाद नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए इसके बाद मौके पर क्षेत्रीय विधायक अभिलाष पांडे और भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू भी पहुंचे।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर
  • बिजली कंपनी के कार्यालय
  • बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी
मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए

By Sumit Kumar

मां लिव-इन में, बच्चे पहुंचे कोर्ट; कहा- हमारा क्या कसूर, हमें दोनों का प्यार चाहिए
छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला: देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, सीक्रेट डायरी में आया था नाम
विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे

By Jageshwar prasad

विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, डोटासरा बोले- पूर्व मंत्री का पक्ष सुनेंगे
दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा

By Arohi Raj

दतिया में अकबर जमाने के मिले चांदी के चार सिक्के: इलाही महीनों और टकसालों के नाम दर्ज, कलेक्टर ऑफिस में जमा
भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच

By VINAY VERMA

भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, अरुण साव थे मुख्य अतिथि, परीक्षा रद्द कर बच्चों को ले गए आयोजन में, कमेटी करेगी जांच
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला

By Arun Tiwari

कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला