बिजली कर्मियों का प्रदर्शन : भाजपा पार्षद और पार्षद पति की मुख्यमंत्री से शिकायत
Neel Tiwari | Jun 21, 2024, 17:35 IST
THESOOTR
जबलपुर के एमपीईबी दफ्तर में हुई तोड़फोड़ का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। आज बिजली कर्मियों के कई संगठनों ने एकजुट होकर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और भाजपा नेताओं पर बिजली चोरी सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए।
बिजली कर्मियों का प्रदर्शन : जबलपुर के विजयनगर बिजली विभाग के दफ्तर में 19 जून को की गई तोड़फोड़ के मामले में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद बिजली कर्मियों के ऊपर एसटी-एससी एक्ट की कार्यवाही की गई है। इसके बाद अब बिजली विभाग के कर्मचारी संगठन भी एकजुट हो गए हैं जिन्होंने आज इस कार्यवाही के विरोध में काली पट्टी लगाकर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र भी सौपा।
बिजली कर्मचारियों के ऊपर की गई कार्यवाही के विरोध में कई संगठन एकजुट हो गए हैं। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ, पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, मध्य प्रदेश विद्युत कर्मचारी फेडरेशन जैसे कई संगठनों ने इस कार्यवाही के खिलाफ आवाज उठाई है। इन संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में यह आरोप लगाया गया है कि पार्षद पति पुष्पेंद्र सिंह एक अवैध कॉलोनी में प्लाट बेच रहा है जिस कॉलोनी के नाम मातृछाया है। यहां पर प्लाट बेचने के बाद वह लोगों को बिना किसी अनुमति के मुफ्त बिजली भी बांट रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
स्कूल प्रवेशोत्सव में फर्जीवाड़ा : पढ़ाने वाले अफसरों की लिस्ट में ‘सिटी बस ऑफिस’, ‘वायरलेस टेलीफोन’ जैसे नाम
संगठनों ने यह भी आरोप लगा है कि पुष्पेंद्र सिंह के ऊपर तीन से चार बिजली चोरी के मामले भी चल रहे हैं। जिसमें बिजली विभाग को पुष्पेंद्र सिंह से 20 से 25 लाख रुपए की रिकवरी करनी है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद अतुल दानी पर यह आरोप लगाया गया कि वह अपने परीचितों के बिजली के बिल असंवैधानिक तरीके से कम करवाने के लिए दबाव बनाने बिजली विभाग के अफसर एवं कर्मचारियों से गुंडागर्दी करते हैं और इसी के नतीजतन 19 तारीख को बिजली विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़ एवं अधिकारियों से अभद्रता की गई।
संगठनों ने मुख्यमंत्री से यह भी निवेदन किया गया है कि बिजली विभाग के द्वारा शासन के बनाए नियमों के अनुसार ही कार्यवाही की जाती है और उसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक दबाव बनाकर जो कार्यवाही बिजली विभाग के कर्मचारियों के ऊपर करवाई है वह बिल्कुल अनैतिक है। यहां तक कि जिन अधिकारियों के ऊपर एसटी एससी एक्ट का मामला कायम किया गया है उनमें से दो अधिकारी खुद एसटीएससी वर्ग के हैं। अब विद्युत विभाग के सभी संगठनों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाइ है।
बिजली कर्मचारी संगठनों ने लगाए यह आरोप

पुष्पेंद्र सिंह से 20 से 25 लाख रुपए की रिकवरी बाकी
संगठनों ने यह भी आरोप लगा है कि पुष्पेंद्र सिंह के ऊपर तीन से चार बिजली चोरी के मामले भी चल रहे हैं। जिसमें बिजली विभाग को पुष्पेंद्र सिंह से 20 से 25 लाख रुपए की रिकवरी करनी है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद अतुल दानी पर यह आरोप लगाया गया कि वह अपने परीचितों के बिजली के बिल असंवैधानिक तरीके से कम करवाने के लिए दबाव बनाने बिजली विभाग के अफसर एवं कर्मचारियों से गुंडागर्दी करते हैं और इसी के नतीजतन 19 तारीख को बिजली विभाग के दफ्तर में तोड़फोड़ एवं अधिकारियों से अभद्रता की गई।
कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
संगठनों ने मुख्यमंत्री से यह भी निवेदन किया गया है कि बिजली विभाग के द्वारा शासन के बनाए नियमों के अनुसार ही कार्यवाही की जाती है और उसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक दबाव बनाकर जो कार्यवाही बिजली विभाग के कर्मचारियों के ऊपर करवाई है वह बिल्कुल अनैतिक है। यहां तक कि जिन अधिकारियों के ऊपर एसटी एससी एक्ट का मामला कायम किया गया है उनमें से दो अधिकारी खुद एसटीएससी वर्ग के हैं। अब विद्युत विभाग के सभी संगठनों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाइ है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA