जबलपुर की पहली गर्ल्स टीम ने भृगु लेक पर लहराया तिरंगा

Neel Tiwari | Oct 24, 2024, 16:20 IST
Share
jabalpur news
jabalpur news

जबलपुर की युवतियों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पहली बार एक गर्ल्स टीम ने हिमाचल प्रदेश की भृगु लेक पर 14 हज़ार 500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।

Jabalpur : संस्कारधानी जबलपुर की युवतियों ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की जब पहली बार एक गर्ल्स टीम ने हिमाचल प्रदेश की भृगु लेक पर 14 हज़ार 500 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया। इस दल का नेतृत्व पर्वतारोही सौरभ कुशवाहा कर रहे थे। यह टीम 13 अक्टूबर को जबलपुर से रवाना हुई और दिल्ली होते हुए मनाली पहुंची थी और 16 अक्टूबर को उन्होंने भृगु लेक की ओर चढ़ाई शुरू की।

तय समय से पहले पूरी की चढ़ाई

सौरभ कुशवाहा के नेतृत्व में यह टीम 16 अक्टूबर को कुलंग से 11:30 बजे चढ़ाई शुरू कर 4:15 बजे मोरी डोंग बेस कैंप पहुंची। अगले दिन, 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजे टीम ने अपनी गाइड रवीना ठाकुर और हरिंदर ठाकुर के साथ भृगु लेक के लिए अंतिम चढ़ाई शुरू की। उनके गाइड के द्वारा उन्हें चढ़ाई के लिए दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक का समय दिया गया था लेकिन मौसम की चुनौती के बावजूद उनकी टीम ने 10 बजकर 40 मिनट पर सफलतापूर्वक भृगु लेक पर देश की बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश देते हुए तिरंगा फहराया।

पेश की एक नई मिसाल

सौरभ ने बताया कि यह गर्ल्स टीम पहली ऐसी टीम है जिसने समय से पहले भृगु लेक पर चढ़ाई को सम्मिट किया और राष्ट्रीय ध्वज लहराकर एक नई मिसाल कायम की। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बढ़ाओ" का संदेश भी दिया, जिससे भारत में जबलपुर का गौरव बढ़ा है।

यह थी पूरी टीम

इस टीम में सौरभ कुशवाहा के साथ मेघना लोधी, सरिता द्विवेदी, मुस्कान पटेल, मोनिका गौतम, साक्षी अतरबेल, अंजनी राय, मुस्कान पाल, अदिती कुशवाहा, कशिश राजपूत, और सपना साहू शामिल थीं। इस अभियान में विष्णु विनोदिया का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्कारधानी की युवतियों के द्वारा पूरा किया गया यह ऐतिहासिक सफर न केवल साहस और दृढ़ता का प्रतीक है, बल्कि समाज में बेटियों के सशक्तिकरण का संदेश भी फैलाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • भृगु लेक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती