MP में एक और फर्जी डॉक्टर का खुलासा, प्रायवेट अस्पताल में पेंटर कर रहा था मरीजों का इलाज

Rohit Sahu | May 23, 2025, 10:23 IST
Share
doctor painter jabalpur
doctor painter jabalpur

जबलपुर के मार्बल सिटी अस्पताल में इलाज के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मरीज की मौत के बाद अस्पताल में डॉक्टर की जगह पेंटर के इलाज करने का खुलासा हुआ है।

दमोह के फर्जी डॉक्टर के बाद अब जबलपुर के मार्बल सिटी अस्पताल में फेक डॉक्टर पकड़ाया है। जहां एक महिला की मौत के बाद इलाज में लापरवाही और फर्जीवाड़े का मामला उजागर हुआ। दरअसल ओमती थाना पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, मरीज के बेटे को अंत तक यह नहीं पता था कि उसकी मां का इलाज कौन कर रहा था। जब मेडिकल रिकॉर्ड खंगाले गए, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई कि जिस डॉक्टर का नाम दर्ज था, वह असल में पेंटर निकला।

डॉक्टर्स बोर्ड पर लगी थी किसी और की फोटो

पुलिस जांच में सामने आया कि अस्पताल के डॉक्टर्स बोर्ड पर जिनका नाम और फोटो लगी थी, वह असल में दो अलग-अलग लोग थे। एफआईआर में दर्ज डॉ. बृजराज सिंह उईके नाम का व्यक्ति अस्पताल की किसी भी ड्यूटी में था ही नहीं, बल्कि वह एक पेंटर था। जबकि फोटो उसके दोस्त सतेंद्र की थी।

क्या है मामला

रेलवे ऑफीसर्स कॉलोनी निवासी मनोज महावर ने 1 सितंबर 2024 को अपनी मां शांति देवी को भर्ती कराया था। 2 सितंबर को उनकी मौत हो गई। बाद में जब उन्होंने मेडिकल रिकॉर्ड देखा तो उसमें दर्ज था कि ICU में रात 11 बजे, 1 बजे और सुबह 4.30 बजे डॉक्टर बृजराज सिंह उईके थे। उन्होंने मरीज को वेंटिलेटर पर रखने की अनुमति मांगी, लेकिन मनोज ने इंकार कर दिया। जबकि मनोज का कहना है कि ऐसी कोई बातचीत ही नहीं हुई।

अस्पताल प्रबंधन ने टालमटोल की

मनोज ने जब डॉ. उईके से मिलने की बात की, तो अस्पताल प्रबंधन ने टाल दिया। इसके बाद उन्होंने खुद जानकारी जुटाई और पता चला कि ऐसा कोई डॉक्टर अस्पताल में कार्यरत ही नहीं है। फिर उन्होंने डॉ. बृजराज नाम के व्यक्ति को खोज निकाला, जो पेशे से पेंटर था। फोटो भी उसके दोस्त की थी।

यह भी पढ़ें...जमीन फर्जीवाड़े के मामले में हाईकोर्ट से कांग्रेस नेताओं को राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

एफआईआर के 5 महीने बाद भी नहीं बढ़ी जांच

एफआईआर जनवरी 2025 में दर्ज की गई थी, लेकिन मई तक जांच की दिशा स्पष्ट नहीं हो पाई है। ओमती थाना पुलिस ने काल्पनिक डॉक्टर बृजराज उईके के नाम पर एफआईआर दर्ज की है। अस्पताल डायरेक्टर डॉ. संजय नागराज का कहना है कि उनके यहां ऐसा कोई डॉक्टर नहीं है और उन्हें एफआईआर की जानकारी भी नहीं है। उन्होंने बोर्ड पर लगे नाम को भी काल्पनिक बताया।

यह भी पढ़ें....MP के सरकारी कर्मचारी निजी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज, 55 हॉस्पिटल की लिस्ट जारी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


fake doctor | जबलपुर फर्जी डॉक्टर | मार्बल सिटी अस्पताल जबलपुर

Tags:
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • फर्जी डॉक्टर
  • मार्बल सिटी अस्पताल जबलपुर
  • जबलपुर फर्जी डॉक्टर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा