जबलपुर : पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का उद्घाटन और छात्र पर चले चाकू

Neel Tiwari | Jul 14, 2024, 17:45 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-14T173434.235
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-14T173434.235

जिस कॉलेज के समारोह में मंत्री नेताओं सहित जिला कलेक्टर भी मौजूद थे। उसी समारोह में शामिल होने आए कॉलेज के छात्र पर मुख्य गेट पर चाकू से हमला हो गया।

वह दिन दूर नहीं जब जबलपुर को चाकूबाजपुर के नाम से जाना जाएगा। बीते एक माह की अगर बात करें तो एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब शहर में चाकू बाजी की घटनाएं न हुई। हद तो तब हो गई जब देर रात अपराध को अंजाम देने वाले अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि दिनदहाड़े कार्यक्रम के दौरान छात्र पर चाकू से हमला हुआ। जहां पर हमला हुआ उस कार्यक्रम में जबलपुर के जिला कलेक्टर सहित मंत्री और पूरा का पूरा प्रशासन तैनात था। इसके बाद भी घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

जबलपुर के महाकौशल आर्ट एंड कॉलेज का प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के अंतर्गत उन्नयन होना है जिसका उद्घाटन आज गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली करने वाले थे। इस उद्घाटन में कैबिनेट मंत्री सहित जबलपुर जिला कलेक्टर और तमाम व्हीआईपी गेस्ट शिरकत कर रहे थे पर कार्यक्रम की चल रही तैयारी के बीच इन मेहमानों के आने से पहले ही कॉलेज के मुख्य द्वार पर ग्रीन कारपेट पर लहुलुहान हालत में एक युवक पड़ा हुआ दिखाई दिया।

जानकारी के अनुसार घायल छात्र संदीप गौतम इसी कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र है और उसे उसके एक मित्र ने अपनी स्कूटी को अंदर लाने के लिए चाबी देकर भेजा था। पर जब वह स्कूटी लेने पहुंचा तो वहां मौजूद बदमाशों ने उससे विवाद करते हुए उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्र को एक अधिवक्ता ने सहायता करते हुए अपने निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। पर जिस कार्यक्रम में हाई प्रोफाइल मेहमान पहुंचने वाले हों उसकी सुरक्षा व्यवस्था की पोल इस घटना ने खोल कर रख दी है।

cd72d4ac-704
cd72d4ac-704

चाकूबाजी लूट और हत्याएं हो गई आम

शनिवार की देर रात डिंडोरी से लौट रहे एक परिवार के ऊपर लूट के प्रयास में चीप के टुकड़े से इस तरह हमला किया गया कि उसमें एक महिला की मौत हो गई। पाठबाबा मंदिर के आगे बदमाशों ने कार को रुकवाने की कोशिश में यह हमला किया था। इस घटना की शिकार हुई मृतिका रिटायर्ड स्टाफ नर्स और पुलिस के रिटायर्ड एस आई की बहन है।

बीते दिनों चाकू से की गई दो नाबालिकों की हत्या के साथ ही जबलपुर शहर में एक भी ऐसा दिन नहीं गुजरता जब कोई चाकू बाजी की घटना सामने ना आती हो। कुछ वर्ष पहले भी जब लगातार जबलपुर शहर में इस तरह की घटनाएं बड़ी थी तो इसकी गूंज भोपाल तक पहुंच गई थी। तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फ्लिपकार्ट और अमेजॉन जैसी ऑनलाइन चाकू बेचने वाली साइट्स पर भी FIR कराने की बात की थी। और इन सभी बयानों के उलट असलियत यह है कि आज भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के साथ ही सोशल मीडिया पर भी चाकू जैसे हथियार बहुत ही आसानी से उपलब्ध है।

अपराधी करते हैं हथियारों का व्यापार

अपराधियों के द्वारा अपनी सोशल प्रोफाइल पर इन हथियारों की खुलेआम नुमाइश की जाती है इसका एक कारण तो दहशत और रसूख पैदा करना है और वही कुछ अपराधी इन हथियारों का रेट डालकर इन्हें बेचने का भी काम करते हैं। शिकायत करने पर इस तरह के कुछ मामलों में पुलिस के द्वारा कार्रवाई भी की गई है पर पुलिस के साइबर सेल या सूचना तंत्र के द्वारा इस प्रकार के अपराधियों पर किसी भी तरह का कोई संज्ञान खुद नहीं लिया जाता, हथियारों के प्रदर्शन पर जबलपुर पुलिस तब तक आंख मूंद कर बैठी रहती है जब तक कोई सामने से आकर शिकायत ना करें। शायद यही एक वजह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और दिन प्रतिदिन इससे जुड़े अपराध भी बढ़ते चले जा रहे हैं।

b4469c37-2a0
b4469c37-2a0

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम एक्सीलेंस कॉलेज
  • सरकारी कार्यक्रम में छात्र को चाकू से किया घायल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती