रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव: 1800 करोड़ का मिला निवेश, अब मिलेंगे 12 हजार नए रोजगार

Neel Tiwari | Jul 20, 2024, 20:56 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-20T204324.508
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-20T204324.508

कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की है कि जबलपुर में टेक्सटाइल उद्योग को और भी अधिक बढ़ावा देने के लिए एक अत्याधुनिक स्किल सेंटर बनाया जाएगा। इस स्किल सेंटर से टेक्सटाइल क्षेत्र को ट्रेंड की हुई अनुभवी प्रतिभाएं भी मिलेगी।

जबलपुर. रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव में अशोक लीलैंड और आर्म्ड व्हीकल के बीच 600 करोड़ के करार के साथ ही 265 इकाइयों को 340 एकड़ भूमि का आवंटन भी हुआ है। इस इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव में 67 औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण और भूमि पूजन भी हुआ। इसके बाद 12 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। जबलपुर को टेक्सटाइल क्षेत्र का अत्याधुनिक स्किल केंद्र बनाकर महिलाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देने की भी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है।

4fb06203-d0c
4fb06203-d0c


मध्य प्रदेश में बनेंगे सेना के टैंक

इस कॉन्क्लेव की सबसे बड़ी उपलब्धि रक्षा निर्माण क्षेत्र में आए 600 करोड रुपए का निवेश रही। अशोक लीलैंड और आर्म्ड व्हीकल निगम लिमिटेड के बीच करारनामा हुआ। यह डील रक्षा उत्पादन के क्षेत्र से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब तक मध्य प्रदेश में सेना के लिए तोप का निर्माण होता था पर अब यहां पर सेना के लिए टैंक भी बनाए जाएंगे।

ca50d538-23c
ca50d538-23c


जबलपुर बनेगा टेक्सटाइल का अत्याधुनिक स्केल केंद्र

इस कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह घोषणा की है कि जबलपुर में टेक्सटाइल उद्योग को और भी अधिक बढ़ावा देने के लिए एक अत्याधुनिक स्किल सेंटर बनाया जाएगा। इस स्किल सेंटर से टेक्सटाइल क्षेत्र को ट्रेंड की हुई अनुभवी प्रतिभाएं भी मिलेगी। इस टेक्सटाइल स्किल सेंटर में विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार प्राप्त होगा।

1862bd74-452
1862bd74-452


जबलपुर में आज हुए कॉन्क्लेव में अनेक विभागों ने इन्वेस्टर्स और उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों की जानकारी दी है। मध्य प्रदेश में हीरे की खदानों के उत्खनन के साथ ही अब हीरो को तराशने का काम भी अब मध्य प्रदेश में ही किया जाएगा। इसके साथ ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार डेट डेढ़ सौ प्रतिशत प्रोत्साहन के लिए तैयार है। अभी प्रदेश में 8 फूड पार्क संचालित हैं जिनकी संख्या निरंतर बढ़ाई जाएगी यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने वोल्वो आईसर के एमडी से आग्रह किया है कि वह मध्य प्रदेश में रिसर्च सेंटर भी प्रारंभ करें।

7f073a32-9ab
7f073a32-9ab


निवेशकों ने जताया मध्य प्रदेश की लीडरशिप पर भरोसा

कॉन्क्लेव में हीडलबर्ग सीमेंट के सीईओ जयदीप मुखर्जी, वीई कमर्शियल व्हीकल के एमडी विनोद अग्रवाल जैसे निवेशकों ने इस कॉन्क्लेव में चर्चा करते हुए अपने अनुभव भी साझा किये। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश किया था तो उनसे जो भी वायदे किए गए थे वह पूरी तरह से निभाए गए हैं इसके साथ ही उन्होंने अन्य निवेशकों को भी प्रोत्साहित किया कि मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल है।

इस आयोजन में प्रमुख उद्योगपतियों सहित उद्योग संघ के प्रतिनिधि विदेशी प्रतिनिधियों सहित कुल 4000 से लोगों की अधिक भागीदारी रही। जबलपुर में हुए इस कॉन्क्लेव में बैद्यनाथ ग्रुप,आईटीसी, वोल्वो आयशर, बेस्ट कॉर्प और दावत ग्रुप जैसे प्रमुख उद्योगों के प्रतिनिधियों सहित ताइवान, मलेशिया, यूके, फिजी, कोस्टा रिका और इंडोनेशिया जैसे देशों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

7db7f146-8f1
7db7f146-8f1




thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • कॉन्क्लेव जबलपुर
  • रीजनल इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव
  • टेक्सटाइल क्षेत्र का अत्याधुनिक स्किल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा