खमरिया फैक्ट्री ब्लास्ट का वीडियो 'पाकिस्तान जिंदाबाद' अकाउंट से वायरल

Neel Tiwari | Oct 27, 2024, 22:35 IST
Share
blast Pakistan connection
blast Pakistan connection

खमरिया ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। धमाके के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसके नीचे "पाकिस्तान जिंदाबाद" लिखा हुआ था।

Jabalpur : 22 अक्टूबर को खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धमाके के कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसके नीचे "पाकिस्तान जिंदाबाद" लिखा हुआ था। यह वीडियो जिस अकाउंट से शेयर किया गया है। उसका यूजर नेम "लव पाक आर्मीस" है। इस वीडियो के वायरल होते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और इस मामले को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच के दायरे में लिया गया है।

धमाके के दिन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ फैक्ट्री का दौरा किया था। इस हादसे में दो कर्मचारी शहीद हो गए थे, जबकि 16 अन्य घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह धमाका बम में बारूद भरते समय हुआ था।
्
्

वीडियो टाइटल में छुपा हो सकता है कोई कोड

वीडियो के साथ किए गए आपत्तिजनक पोस्ट में वीडियो बनाने वाले ने सांकेतिक भाषा में इस हादसे पर खुशी जताई और खमरिया फैक्ट्री का भ्रमण कर खुश होने का जिक्र किया है। अब इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां भी तहकीकात में जुट गई हैं, कि कहीं इस सांकेतिक भाषा में किसी प्रकार का कोड तो नहीं छिपा है। अगर किसी पाकिस्तानी समर्थक द्वारा जबलपुर जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की गतिविधि को अंजाम दिया गया है, तो यह देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर की फैक्ट्री में हुआ जोरदार धमाका, दो की मौत, कई घायल कबाड़खाने ब्लास्ट के एक और आरोपी को मिली जमानत, जबलपुर पुलिस नहीं है ऐसी जांचों के लायक - हाइकोर्ट

जबलपुर साइबर सेल ने की जांच शुरू

जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल को जांच का निर्देश दिया है। जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम समर वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर किए गए इस पोस्ट की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि यह अकाउंट किसके द्वारा संचालित है और इसके पीछे का उद्देश्य क्या है। उन्होंने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि यह पाकिस्तान जिंदाबाद नाम का अकाउंट किस देश से ऑपरेट किया जा रहा है और इसके पीछे कौन लोग हैं। इसके साथ ही इंग्लिश में लिखे हुए इस मैसेज का असली मतलब भी निकालने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

स्थानीय पुलिस का ध्यान फिलहाल सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों पर है। जबलपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति या समूह सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

सुरक्षा के लिए बढ़ा खतरा, जांच एजेंसियां सतर्क

इस तरह की संवेदनशील पोस्ट का वायरल होना जो विशेष रूप से भारत के मध्य क्षेत्र जबलपुर में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ा हुआ है। वह सुरक्षा के लिहाज से चिंताजनक है। इस पोस्ट ने सुरक्षा एजेंसियों को हर स्तर पर चौकन्ना कर दिया गया है और जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • Ordnance Factory Khamaria
  • ordnance factory
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • धमाका
  • ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी
भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?

By Ramanand Tiwari

भोपाल में भाजपा की पदयात्रा, एक लाख लोगों को जुटाने की तैयारी, क्या 2027 और 2028 के चुनावों पर है नजर?
IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज

By Ramanand Tiwari

IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा होगा वापस? PHQ की बैठक सीएम हाउस शिफ्ट, अफसर को मनाने की चर्चा तेज
भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर

By Ramanand Tiwari

भोपाल में 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर संकट: राजस्व विभाग की कार्रवाई सुस्त, वन विभाग भी पैरवी से दूर
राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति

By Neel Tiwari

राज्यपाल की केंद्र को भेजी रिपोर्ट भी देख सकेंगे RTI कार्यकर्ता, हाई कोर्ट ने राजभवन में दस्तावेजों के निरीक्षण की दी अनुमति
सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?

By Ram Krishna Gautam

सागर के पूर्व SP अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, आखिर समय से पहले सरकारी नौकरी क्यों छोड़ रहे IAS-IPS अफसर?