सिरफिरे आशिक ने की नाबालिग की हत्या, एकतरफा प्यार का मामला

Pratibha ranaa | Jul 02, 2024, 12:11 IST
Share
जबलपुर क्राइम न्यूज
जबलपुर क्राइम न्यूज

कार में बैठी तमन्ना को यह इल्म भी नहीं रहा होगा कि कार का दरवाजा खोलते ही उसकी मौत हो जाएगी। एक सरफिरे आशिक ने उसके कत्ल के साथ ही परिवार की सारी तमन्नाएं खत्म कर दीं।

जबलपुर में एक सरफिरे आशिक ने 17 वर्षीय युवती की हत्या कर दी। ये हत्या सिर्फ इसलिए कर दी कई कि युवती कार में किसी और के साथ उसे दिखाई दी थी। कार का दरवाजा खोलते ही सिरफिरे ने युवती की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया।

सोमवार ( 1 जून ) शाम नए मोहल्ला ओमती निवासी 17 साल की तमन्ना अपने किसी दोस्त के साथ कार में बैठी थी। कार घंटाघर के पास मुख्य सड़क के किनारे खड़ी थी। इस कार पर गुफरान नाम का युवक लगातार नजर रख रहा था क्योंकि तमन्ना उसकी दोस्त थी और किसी और के साथ देखकर गुलफाम गुस्से में था। जैसे ही तमन्ना कार का दरवाज़ा खोलकर बाहर आने वाली थी, तभी गुफरान ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन तत्काल तमन्ना को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे शासकीय विक्टोरिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तमन्ना का निधन हो गया। वहीं पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए देर रात हत्या के आरोपी गुफरान को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

प्रपोजल ठुकराने से नाराज था गुफरान

सूत्रों के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में 21 वर्षीय आरोपी गुफरान ने बताया कि वह मृतका के साथ स्कूल में पढ़ता था और उसके मोहल्ले में ही रहता था। इस बीच उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

कुछ दिनों पहले ही गुफरान ने तमन्ना को अपना प्रेम प्रस्ताव दिया था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। उसके बाद गुफरान ने तमन्ना को किसी अन्य युवक के साथ घूमता फिरता देखने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने तमन्ना को समझाया था कि वह उसे बहुत प्यार करता है, लेकिन तमन्ना ने उसे मना करते हुए उससे बात करना भी बंद कर दिया था।

परिजनों ने बताया दवा लेने गई थी तमन्ना

तमन्ना के दादा ने बताया कि वह अपने किसी परिवार के ही रिश्तेदार के साथ दवा लेने मार्केट गई थी। जब वह वापस लौट रही थी उसी समय मच्छर हाई के रहने वाले गुफरान ने उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जबलपुर क्राइम न्यूज
  • गुफरान
  • जबलुपर में नाबालिग की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज