जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 वर्षीय टीचर से रेप, घर पहुंचकर खाया जहर
Raj Singh | Oct 29, 2024, 14:59 IST
RAPE.
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। स्कूल से लौट रही एक शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली।
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक 22 वर्षीय महिला स्कूल टीचर ने आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोप है कि एक शख्स ने महिला के साथ रेप किया और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी। जबलपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, महिला टीचर से दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम ओमकार पटेल है, जिसकी उम्र 55 साल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सिहोरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुरील ने बताया कि एक निजी स्कूल की टीचर 26 अक्टूबर (शनिवार) को अपने स्कूल से लौट रही थी। तभी जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिहोरा में आरोपी ने उसे रोक लिया।
MP : नशीली ड्रिंक पिलाकर छात्रा से रेप, सीनियर ले गई थी प्रेमी के पास
पुलिस ने बताया कि आरोपी ओमकार पटेल ने चाकू की नोक पर शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि घर पहुंचकर पीड़ित शिक्षिका ने जहर खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रविवार देर रात उसकी मौत हो गई।
रीवा में पति के साथ पिकनिक गई पत्नी से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने बताया कि महिला बाहर से आई और सीधे कमरे में चली गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। इसके बाद महिला को आवाज लगाई गई, लेकिन वह बाहर नहीं आई। किसी तरह परिजन कमरे के अंदर गए और बेहोश महिला को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
55 साल के शख्स ने किया रेप
MP : नशीली ड्रिंक पिलाकर छात्रा से रेप, सीनियर ले गई थी प्रेमी के पास
चाकू की नोक पर रेप
रीवा में पति के साथ पिकनिक गई पत्नी से गैंगरेप, 7 आरोपी गिरफ्तार
परिजनों ने दर्ज कराया मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोज वेटलैंड के पास स्टॉकयार्ड पर NGT सख्त, 5 विभागों की कमेटी करेगी जांच, 6 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
By Sandeep Kumar
17 में 16 पहुंचे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं: मध्य प्रदेश भाजपा में नए समीकरणों की आहट?
By Ramanand Tiwari
एमपी में गुरुवार से शनिवार रजिस्ट्री का आदेश, अब पटवारियों की पुरानी फाइलें क्यों खुलीं?
By Ramanand Tiwari
महतारी वंदन योजना से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ की महिलाएं बना रहीं आत्मनिर्भरता की नई राह
By The Sootr
MP BJP में नया पावर सेंटर? 2028 से पहले बदलेगा पुराना रोडमैप, 2028 चुनाव से पहले संगठन और बूथ रणनीति पर मंथन
By Ramanand Tiwari
एमपी में डीएसपी के तबादले, नौ अफसर किए इधर से उधर, अभिषेक सिर्रा बालाघाट के सीएसपी
By Sandeep Kumar
खेल प्रतिभाओं को तराश रही साय सरकार, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान
By The Sootr