जबलपुर में ऑनर किलिंग : लड़के से बात कर रही बहन को त्रिशूल घुसाया, मौत
Jitendra Shrivastava | Nov 10, 2024, 19:06 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक नाबालिग लड़के ने अपनी छोटी बहन की त्रिशूल घोंपकर हत्या कर दी। पड़ोसी लड़के से बात करते देख उसका भाई गुस्से में आ गया और उसने बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई...
जबलपुर के कटंगी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़के ने अपनी छोटी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बहन को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
14 वर्षीय लड़की अपने पड़ोस में रहने वाले एक 17 वर्षीय लड़के से सड़क किनारे बात कर रही थी। इसी दौरान उसका 15 वर्षीय भाई दूर खड़ा होकर यह सब देख रहा था। कुछ देर बाद जब लड़की उस लड़के के साथ बाइक पर बैठी दिखी तो भाई का गुस्सा बेकाबू हो गया। उसने दौड़कर अपनी बहन को बाइक से नीचे धक्का दे दिया। बाइक सवार लड़का वहां से भाग निकला, लेकिन गुस्से में तमतमाया भाई रुका नहीं। लड़के ने पास में रखे लोहे के त्रिशूल से बहन की पीठ और कमर में चार बार वार किए। दर्द से चीखती हुई बहन को उसने सड़क किनारे छोड़कर भाग गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि परिवार में दो भाई और दो बहनें थीं। बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी, जबकि बाकी लोग एक ही घर में रहते थे। पिता गांव के कोटवार हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई अपनी छोटी बहन से पहले से नाराज था और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। तीन दिन पहले नाबालिग लड़की पड़ोसी लड़के के साथ जबलपुर गई थी, जिसकी जानकारी मिलने के बाद भाई ने उसके साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने इस घटना के बाद आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद आरोपी लड़का जंगल की ओर भाग गया। पुलिस की एक टीम जबलपुर और दूसरी टीम घटनास्थल पर जाँच कर रही है।
thesootr links
पड़ोसी लड़के से बात करने से था नाराज
पहले भी होता था भाई- बहन में विवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari