पिता और भाई की हत्यारी लड़की 70 दिन बाद गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड के साथ थी फरार

Shreya Nakade | May 29, 2024, 07:55 IST
जबलपुर पिता पुत्र की हत्या करने वाली नाबालिग गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिता और भाई की हत्या कर बॉयफ्रेंड के साथ भागने वाली नाबालिग लड़की पुलिस की पकड़ में आ गई है। लड़की को हरिद्वार में पकड़ा गया है...

प्रेमी के साथ भागने के लिए अपने पिता और 8 साल के छोटे भाई की बेरहमी से हत्या करने वाली नाबालिग लड़की पकड़ में आ गई है। 15 मार्च को जबलपुर में एक नाबालिग लड़की ने अपने रेल कर्मचारी पिता राजकुमार विश्वकर्मा और भाई तनिष्क विश्वकर्मा की बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई थी कि दोनों के सिर की सारी हड्डियां टूट गई थी। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। देश भर में इन फरार अपराधियों की तलाश जारी थी। अब जबलपुर पिता पुत्र हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।



हरिद्वार में मिली नाबालिग लड़की


17 साल की नाबालिग लड़की और उसके बॉयफ्रेंड मुकुल की तलाश देशभर में चल रही थी। पूरे देश में वॉन्टेड पोस्टर चिपकाए गए थे। ऐसे में हरिद्वार पुलिस को लड़की की लोकेशन पता चली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और जबलपुर पुलिस को जानकारी दी। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को हरिद्वार पुलिस का फोन आया था। वीडियो कॉल पर नाबालिग की तस्वीर दिखाई गई। जबलपुर पुलिस की एक टीम हरिद्वार के लिए रवाना की गई है। जल्द ही पुलिस पिता पुत्र की हत्या करने वाली लड़की को लेकर जबलपुर आएगी।



ये खबर भी पढ़िए...



mp nursing scam : इंस्पेक्टर सुशील कुमार मजोका बर्खास्त



ये वीडियो भी देखें...



उधार देकर फंस गए हैं तो करें ये काम, मिलेगा पूरा पैसा



बॉयफ्रेंड अभी भी फरार


जबलपुर में अपने पिता और भाई की हत्या करने के बाद नाबालिग लड़की बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। वे दोनों देश के अलग-अलग शहरों में आश्रमों और गुरुद्वारों में रुकते। यहां भोजन करते और आस-पास ही कहीं छिपकर दिन गुजारते। उनकी तलाश के लिए लगाए गए एक पोस्टर से आश्रम के चौकीदार ने मुकुल के बारे में जानकारी दी। हालांकि पुलिस की गिरफ्त में नाबालिग लड़की ही आ पाई। मुकुल अभी भी फरार है। जबलपुर एसपी ने कहा कि 'अब वो दिन दूर नहीं, जब मुकुल सिंह भी पुलिस गिरफ्त में होगा। हरिद्वार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'



ये खबर भी पढ़िए...



महिला डॉक्टर ने 8 महीने की गर्भवती से करवाया ऐसा काम, शिकायत पर डिलीवरी के समय देखने की दी धमकी



क्या है पूरा मामला ?


15 मार्च 2024 को जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी निवासी राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 साल के बेटे तनिष्क की हत्या हो गई थी। 17 साल की नाबालिग बेटी ने की पिता और भाई की हत्या कर दी थी।पिता के शरीर पर धारदार भारी हथियार से 10 वार थे। बेटे पर भी 6 वार किए गए थे। हमला इतना जोरदार था कि सिर की सारी हड्डियां टूट गई। हत्या के बाद नाबालिग लड़की ने अपनी चचेरी बहन को भोपाल में एक वॉइस मैसेज भेजा था। इसमें कहा था- पड़ोस में रहने वाले मुकुल ने पापा और भाई को मार डाला है।


इसके बाद पुलिस ने घर जाकर जांच की। पिता और बेटे दोनों के शव घर में खून से लथपथ हालत में मिले। नाबालिग लड़की और उसका बॉयफ्रेंड मुकुल फरार हो चुके थे।



ये खबर भी पढ़िए...



DAVV INDORE में प्रदर्शन, लगातार तीसरी बार MBA का पेपर लीक, छात्रों ने गेट पर लगाया ताला



नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ की हत्या



Tags:
  • जबलपुर पुलिस
  • नाबालिग ने बॉयफ्रेंड के साथ की हत्या
  • पिता पुत्र की हत्या
  • जबलपुर पिता पुत्र हत्या
  • नाबालिग बेटी ने की पिता और भाई की हत्या