महिला डॉक्टर ने 8 महीने की गर्भवती से करवाया ऐसा काम, शिकायत पर डिलीवरी के समय देखने की दी धमकी

Jitendra Shrivastava | May 28, 2024, 18:50 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश के सीहोर में महिला डॉक्टर की मनमानी सामने आई है। डॉक्टर ने आठ महीने की गर्भवती महिला से कहा कि पहले ये काम करो, फिर जांच रिपोर्ट दूंगी। जब महिला और उसके पति ने शिकायत की बात कही तो डॉक्टर ने धमकी देकर कहा, डिलीवरी के समय देख लूंगी...

मध्यप्रदेश में सीहोर के सिविल अस्पताल भैरूंदा में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, आठ महीने की गर्भवती महिला से अस्पताल में पदस्थ महिला डॉक्टर का अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ सोनोग्राफी कराने अस्पताल पहुंची थी। जांच के दौरान ही डॉक्टर रुक्मणी गुलहारिया के केबिन में पानी फैल गया था, जिसे साफ करने डॉक्टर ने गर्भवती महिला को कहा। इस दौरान मौके पर मौजूद पति ने आपत्ति ली, लेकिन डॉक्टर गर्भवती से ही फर्श पर फैले पानी को साफ कराने की जिद पर अड़ी रही।

...तब तक जांच रिपोर्ट उसे नहीं दूंगी

सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर ने कहा कि जब तक महिला फर्श साफ नहीं करती, तब तक जांच रिपोर्ट उसे नहीं दूंगी। डॉक्टर के इस अशोभनीय व्यवहार से नाराज पति ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन, कलेक्टर, सीएमएचओ सहित सीबीएमओ को लिखित आवेदन देकर की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीएमओ ने संबंधित महिला डॉक्टर को शोकाज नोटिस जारी कर तीन दिनों में जवाब मांगा है।

ये खबर भी पढ़ें...

DAVV INDORE में प्रदर्शन, लगातार तीसरी बार MBA का पेपर लीक, छात्रों ने गेट पर लगाया ताला

ये है मामला...

बीजला निवासी आठ महीने की गर्भवती स्वाती पति शुभम विश्वकर्मा के साथ सोनोग्राफी कराने सिविल अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर रुक्मणी का केबिन खाली था। लगभग 10 बजे के आसपास महिला डॉक्टर रुक्मणी गुलहारिया केबिन में पहुंची और उन्होंने जांच की। महिला अपने साथ पानी की बोतल लेकर भी गई थी। डॉक्टर को दिखाने के दौरान अन्य किसी महिला के हाथों से केबिन में फर्श पर पानी फैल गया था, जिसे तत्काल साफ करने और पोछा लगाने के लिए डॉक्टर ने गर्भवती महिला पर बार-बार दबाव बनाया। डॉक्टर का यह व्यवहार महिला के पति को समझ नहीं आया तब उसने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी शिकायत की।

धमकी... डिलीवरी तो तुम्हें यहीं कराना है, तब देख लूंगी

महिला के पति ने मीडिया को बताया कि सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी करने में भी महिला डॉक्टर रुक्मणी गुलहारिया भेदभाव करती हैं। उनके द्वारा सबसे पहले उन महिलाओं की सोनोग्राफी की जाती है, जो उनको घर दिखाने जाती हैं, जबकि शासकीय पर्चा होने के बावजूद भी उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। मैं प्रत्येक माह अपनी पत्नी को दिखाने शासकीय अस्पताल ही जाता हूं। महिला डॉक्टर ने गर्भवती महिला और उसके पति को इस बात की धमकी भी दी कि तुमने कक्ष की सफाई तो नहीं की, उल्टा मुझसे बहस कर रहे हो। यदि तुमने इसकी शिकायत कहीं पर की तो डिलीवरी तो तुम्हें यहीं कराना है, तब देख लूंगी। इस बात का उल्लेख भी शिकायत पत्र में कलेक्टर से किया गया है।

डॉक्टर को नोटिस दिया है, कार्रवाई करेंगे

महिला डॉक्टर रुक्मणी गुलहारिया का यह पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व में भी कई बार महिला मरीज अभद्रता की शिकायत कर चुकी हैं, जिनमें डॉक्टर को सिर्फ नोटिस ही जारी किया गया है। बड़ी कार्रवाई न होने से अभद्रतापूर्ण व्यवहार आए दिन मरीजों को झेलना पड़ता है। सीबीएमओ डॉ. मनीष सारस्वत ने बताया कि आवेदक स्वाती पति शुभम विश्वकर्मा का आवेदन प्राप्त हुआ हैं इसमें महिला डॉक्टर द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की गई है। इस मामले में महिला डॉक्टर को शोकाज नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। मामला संवेदनशील है, जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • महिला डॉक्टर
  • सिविल अस्पताल भैरूंदा
  • आठ महीने की गर्भवती
  • रुक्मणी गुलहारिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती