Railway News : इस रूट पर कई ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, 8 का रूट डायवर्ट, चेक करें लिस्ट

Vikram Jain | Sept 28, 2024, 22:21 IST
Share
Jabalpur New Katni Junction Singrauli section trains canceled
Jabalpur New Katni Junction Singrauli section trains canceled

ट्रेनों के कैंसिल होने से परेशान चल रहे यात्रियों की एक बार फिर दिक्कत बढ़ने वाली है। रेल प्रशासन ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लिया है। साथ ही कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है।

BHOPAL. अगर आप आने वाले कुछ दिनों में न्यू कटनी जंक्शन-सिंगरौली रेल रूट पर चलने वाली ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि तकनीकी कार्यों की वजह से रेल प्रशासन ने इस रूट से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल करने और डायवर्ट रूट से चलाने का फैसला लिया है। रेलवे ने एनआई (नॉन-इंटरलॉकिंग) कार्य के कारण यह फैसला लिया।

सेक्शन में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य

दरअसल, जबलपुर मंडल के न्यू कटनी जंक्शन-सिंगरौली सेक्शन में जोबा और मड़वास ग्राम स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य न्यू कटनी जंक्शन- सिंगरौली रेलखंड के दोहरीकरण परियोजना के तहत किया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया हैं। साथ ही कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।

यह ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

1. गाड़ी संख्या 11651 जबलपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 11652 सिंगरौली-जबलपुर एक्सप्रेस 29 सितंबर से 8 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 22165 भोपाल-सिंगरौली एक्सप्रेस 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 22166 सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस एक अक्तूबर से 8 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 22167 सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 22168 हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस- 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी।

रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। कई ट्रेनें बदले मार्ग यानी कटनी मुड़वारा- सतना-प्रयागराज छिवकी-डीडीयू-सोननगर-गढ़वा रोड के रास्ते चलाई जाएगी।

1. 30 सितंबर को मदार जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।
2. 3 अक्टूबर को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता- मदार जंक्शन एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।
3. 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को अजमेर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।
4. 4 अक्टूबर को संतरागाछी से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।
5. 30 सितंबर को हावड़ा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।
6. 2 अक्टूबर को भोपाल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।
7. 2 अक्टूबर को अहमदाबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।
8. 5 अक्टूबर को कोलकाता से खुलने वाली गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस डायवर्ट रूट से चलेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • railway news
  • Indian Railways
  • Bhopal Railway News
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • जबलपुर रेलवे न्यूज
  • न्यू कटनी जंक्शन
  • West Central Railway Jabalpur Division
  • कई ट्रेनें कैंसिल
  • Cancelled Trains List
  • जबलपुर मंडल
  • ट्रेनों का रूट डायवर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज