जबलपुर में इंस्टाग्राम पर पुलिस की 100 डायल गाड़ियों की खुलेआम बिक्री
Neel Tiwari | Jan 15, 2026, 17:48 IST
Photograph: (the sootr)
जबलपुर में पुरानी 100 डायल गाड़ियों की फर्जी बिक्री का वीडियो वायरल हुआ। gangster_seleven नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो डाला गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
NEWS IN SHORT
- जबलपुर पुलिस की पुरानी 100 डायल गाड़ियों को इंस्टाग्राम अकाउंट “gangster_seleven” के जरिए बेचने का दावा सामने आया।
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस और डायल 100 लिखी गाड़ियों की खुलेआम बिक्री और संपर्क नंबर जारी किया गया।
- वीडियो में दिखाई देने वाली गाड़ियां पुलिस यार्ड में खड़ी नजर आ रही हैं, जिससे अंदरूनी लापरवाही या साजिश की आशंका।
- बिना किसी आधिकारिक नीलामी प्रक्रिया के सरकारी वाहनों की बिक्री का दावा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।
- वीडियो डिलीट होने के बावजूद अकाउंट अब भी एक्टिव है, मामले की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
NEWS IN DETAIL
हैरानी की बात यह है कि जिस अकाउंट से ये वीडियो डाले गए, उसका नाम ही “gangster_seleven” रखा गया है। वीडियो में खुलेआम वाहनों की बिक्री के साथ एक मोबाइल नंबर भी साझा किया गया है।
2bf2de89-990
यह खबरें भी पढ़ें...
भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी
लोकायुक्त के प्रभारी DSP की बड़ी लापरवाही: ओरिजनल फाइल गुम, हाईकोर्ट सख्त- DGP को FIR के आदेश
पुलिस यार्ड के भीतर कैसे बना वीडियो
वीडियो देखकर सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर पुलिस ग्राउंड यार्ड में खड़े सरकारी वाहनों के वीडियो किसी निजी इंस्टाग्राम अकाउंट तक कैसे पहुंचे? क्या वीडियो यार्ड के भीतर जाकर बनाए गए या किसी अंदरूनी व्यक्ति की मिलीभगत है? इसी एंगल से अब मामले की जांच होगी।
3279c74e-72e
नीलामी के बिना बिक्री का दावा
फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से ऐसी किसी नीलामी प्रक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है। न ही किसी निजी व्यक्ति को वाहनों की बिक्री की जिम्मेदारी दी गई है। यही वजह है कि इस पूरे मामले को पुलिस ने गंभीर लापरवाही और संभावित फर्जीवाड़ा मानते हुए जांच शुरू करने की बात कही है।
वीडियो डिलीट, अकाउंट अब भी एक्टिव
यह खबरें भी पढ़ें...
जबलपुर में माफिया राज का खुला खेल: ओवरलोडिंग पकड़ने गई टीम को रौंदने की धमकी
बहू ने सास-ससुर की देखभाल से किया इनकार, जबलपुर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
द सूत्र की जानकारी पर पुलिस ने लिया संज्ञान
फिलहाल यह मामला कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने का स्टंट है या फिर किसी बड़े फर्जीवाड़े की आहट? जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि पुलिस की 100 डायल गाड़ियां आखिर किसने और किस मकसद से इंस्टाग्राम पर ‘बेचने’ की कोशिश की।
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava